{"_id":"68d8238436ce9515c609e91a","slug":"traders-are-delighted-with-the-crowd-of-customers-in-the-market-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120492-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी गदगद
Sun, 28 Sep 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68-बाइक शोरूम में बाइक देखते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। नवरात्र में ऑटो मोबाइल बाजार सज गए हैं। बाजार में जीएसटी दरों में कम का भी असर देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां विभिन्न आकर्षक ऑफर भी पेश कर रही हैं।
शोरूमों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक की खरीदारी में लोग रुचि दिखा रहे हैं। रामनवमी व दशहरे को लेकर ग्राहक एडवांस में बुकिंग कर रहे हैं। जीएसटी दरों में कमी आने से वाहनों की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे ग्राहकों का रुझान और अधिक बढ़ गया। चार पहिया वाहन की कीमत एक लाख रुपये तथा दोपहिया वाहन की कीमत में 10 हजार रुपये तक की कमी आई है। शोरूम संचालकों ने एडवांस में स्टॉक करना शुरू कर दिया है।
महालक्ष्मी ओटो मोबाइल्स के मैनेजर तेजभान ने बताया कि नवरात्र शुरू होते ही व्यापार में तेजी आई है। इस बार जीएसटी दरों में कमी का भी असर देखने को मिल रहा है। रामनवमी के लिए 33 तथा दशहरे के लिए 22 बाइकों की एडवांस में बुकिंग हो चुकी है। 300 बाइकों को स्टॉक वर्तमान में उपलब्ध है। ग्राहकों की मांग के अनुसार कंपनी को ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि नए सुधारों से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी बचत उत्सव में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया।