{"_id":"6ab6d04817e9fbc4960fb874","slug":"congress-leaders-reach-chandigarh-to-protest-against-sir-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145829-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर के विरोध में चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर के विरोध में चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता
विज्ञापन
फोटो 16: चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी के नेता एवं कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया पर अपनी आपत्ति जताई और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाने की मांग की।
प्रदर्शन में कांग्रेस के खंड के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन दिलीप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।
दिलीप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि तेज पानी की बौछार के बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने में कुछ समय के लिए रखा गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
इस दौरान अटेली की पूर्व विधायक अनीता यादव, जिला अध्यक्ष सतवीर झुकिया, महेंद्र सिंह राता, सुमेर यादव, मनपाल, बलवंत सिंह, अनुज जांगड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।