{"_id":"6ab6d0d84d97ec5959049db3","slug":"komal-qualified-for-the-national-level-by-running-at-a-speed-of-narnol-news-c-196-1-nnl1005-145823-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर कोमल राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर कोमल राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12कोमल, एथलीट
नारनौल। एथलीट कोमल ने कैथल में आयोजित स्कूल स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग की चार किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। कोमल ने चार किलोमीटर की दूरी महज 13 मिनट 47 सेकंड में पूरी की, जबकि क्वालीफाई करने का निर्धारित समय 14 मिनट 55 सेकंड था। इस दौरान उनकी औसत रफ्तार करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
इससे पहले कोमल नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय पांच किलोमीटर मैराथन में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सम्मानित किया था। कोमल गांव कांवी स्थित खेल नर्सरी में एथलेटिक्स का नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।
कोच अखिलेश तंवर ने कहा कि कोमल में खेल के प्रति गजब का जुनून है। उनकी मेहनत और लगन ने यह उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोमल राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
कोमल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही दौड़ना पसंद है। खेल नर्सरी में अभ्यास और बेहतर सुविधाएं मिलने से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।