{"_id":"58b472394f1c1bbd568322ce","slug":"tow-hours-trafick-block-satnali-chouck-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक जाम रहा सतनाली चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक जाम रहा सतनाली चौक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सतनाली चौक पर जाम में फंसे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर स्थिति सतनाली चौक पर सोमवार को जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में स्कूली बसें भी फंसी रहीं जिससे विद्यार्थियों को एक घंटे देरी से स्कूल पहुंचे। इसी तरह जाम में सरकारी कर्मचारी एवं रोडवेज बसें भी फंसी रहीं, उन्हें भी अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी हुई। जाम सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक लगा रहा, तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया उसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सकी। ज्ञात हो कि राव तुलाराम चौक, ब्रह्मदेव चौक, मसानी चौक पर आए दिन के जबरदस्त जाम लग जाते हैं जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इस दौरान अमर उजाला टीम जाम में फंसे लोगों से बातचीत की। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि चौराहों पर न तो ट्रैफिक पुलिस रहती है न ही ट्रैफिक लाइटें हैं जिस कारण आम जन को परेशानी उठानी पड़ती है। नगरपालिका को चाहिए कि प्रत्येक चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाए ताकि शहर में जाम जैसी स्थिति पैदा न हो।
एक घंटे में निकलते हैं 500 वाहन
लोगों ने बताया कि सतनाली चौक शहर का मुख्य चौक हैं। इस चौक पर सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक लगभग 500 वाहनों का आना जाना होता है। इस चौक से सतनाली, नारनौल, दादरी तथा महेंद्रगढ़ बाजार को सड़क जाते हैं। सुबह के समय निजी स्कूलों की बसों आवागमन रहता है। इस चौक से सुबह 8.30 बजे से 9.00 बजे तक लगभग 100 बसों का आवागमन होता है। सुबह के ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों का भी यही समय होता है तथा सैकड़ों ट्रक, डंपर, सरकारी बसें, तथा अन्य दो पहिया वाहनों का इसी चौराहों से आवागमन होता है। सतनाली की ओर आने जाने वाले साधनों के मुड़ते समय जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
सतनाली चौक पर स्थिति:
सतनाली चौक सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक जाम की भयंकर स्थिति थी। वाहन चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए वाहनों को फंसा कर खड़ा कर दिया और धीरे-धीरे जाम बढ़ता चला गया। नारनौल की तरफ से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक तथा दादरी की तरफ राव तुलाराम चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। जाम में पांच स्कूलों की लगभग 10 बसें, चार रोडवेज बसें तथा डंपर, ट्रक फंसें हुए थे। शहरी लोग अपने चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों को गलियों से निकाल रहे थे। जाम में फंसे स्कूली बच्चे बच्चे बार-बार बस की खिड़कियों में से झांक रहे थे।
विज्ञापन
ब्रह्मदेव चौक का हाल
ब्रह्मदेव चौक शहर के बीच का चौक है। इस चौक से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इस समय शहर में सड़कों का काम भी चल रहा है। जिसके कारण भी जाम की स्थिति बनी रहती है। इस चौक की वर्तमान में यह हालत बनी है कि अगर एक मिनट भी गाड़ी खड़ी रह जाती है तो जाम लग जाता है। सोमवार को चौक पर लंबा जाम रहा। बाजार में जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण है अगर दुकानदार अतिक्रमण हटा लें तो बाजार में जाम की स्थित नहीं रहेगी।
पिछले एक घंटे से जाम में फंसे हुए हैं, न तो यहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था है न ही ट्रैफिक लाइटों की। अगर इनमें कोई भी एक व्यवस्था कर दी जाए तो जाम से निजात मिल सकती है। -ग्यारसी लाल
-
पिछले 2 घंटें से जाम के बीच फंसे हैं, मुझे नारनौल किसी काम से जाना था। अभी तो जाम खुला नहीं है देखते हैं कितना समय लगेगा। हां यह जरूर है कि प्रशासन को इस व्यवस्था को अवश्य सुधारना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। -पंकज
------------------------------
सुबह 8.30 बजे से यहां जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण यहां व्यवस्था नहीं बन पा रही है। प्रशासन को चाहिए यहां ट्रैफिक पुलिस या ट्रैफिक लाइटें लगवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाए। -रामजीवन मित्तल
--------------------------------
मैं बहुत देर से जाम में फंसा हूं, मुझे आगे चरखी दादरी की तरफ जाना था। काफी लंबा जाम लगा हुआ है जिस कारण गाड़ियों आगे निकल ही नहीं रही हैं। पुलिस अभी आई है, अब जाकर कुछ हो सकता है। -लालचंद
-------------------------------
हमें तुलाराम चौक, सतनाली चौक, माजरा चुंगी आदि स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें लगवानी है इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। -रीना गर्ग, चेयरपर्सन नगरपालिका, महेंद्रगढ़