फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Torch reached the house of rifleman Prem Singh, who was awarded the Veerchakra

वीरचक्र से सम्मानित राइफलमैन प्रेम सिंह के घर पहुंची मशाल

Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Torch reached the house of rifleman Prem Singh, who was awarded the Veerchakra
भारत-पाक युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर लगातार जलती रहने वाली ज्योति से प्रज्वलित कर जिस मशाल को भारतीय सेना को सौंपा था वह मशाल रविवार को नारनौल पहुंची। पूरा देश 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को मिली विजय को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हिसार छावनी सेना की टीम सबसे पहले गांव नीरपुर के वीरचक्र से सम्मानित राइफल मैन प्रेम सिंह के घर पहुंची। जहां पर उनकी पत्नी ने मशाल को रिसीव किया। यहां पर टीम ने वीरांगना को सम्मान किया।
विज्ञापन

इसके बाद यह मशाल यात्रा जिला सैनिक बोर्ड स्थित युद्ध स्मारक स्थल पर पहुंची जहां पर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही इस मशाल को जिला सैनिक बोर्ड के प्रांगण में स्थापित किया गया। यह कार्यक्रम हिसार डॉट डिविजन के अधीनस्थ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सैनिक बोर्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में सेना की टीम ने जिला की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रणवीर सिंह सहित जिला के कई सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी तथा अन्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed