फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tomorrow a group of 1470 Ram devotees from across the state will leave for Ayodhya by special train.

Mahendragarh-Narnaul News: कल प्रदेशभर के 1470 रामभक्तों का दल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए होगा रवाना

Wed, 07 Feb 2024 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow a group of 1470 Ram devotees from across the state will leave for Ayodhya by special train.
महेंद्रगढ़। आठ फरवरी को विहिप, बजरंग दल, 1990-92 के कार सेवक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व निधि समर्पण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेशभर के 1,470 रामभक्तों का दल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होगा। वीरवार को हिसार से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का पहला ठहराव हांसी, दूसरा भिवानी व तीसरा ठहराव रोहतक में होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार सेवक व विभाग प्रचार प्रमुख कैलाश पाली ने बताया कि वीरवार को सुबह 11 बजे हिसार से चलने वाली यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 5 बजे अयोध्या में पहुंचेगी। वहीं शनिवार को शाम पांच बजे वापसी में इसी रूट से सुबह आठ बजे भिवानी स्टेशन पर पहुंचेगी। महेंद्रगढ़ जिले के 63 भक्तों का दल भिवानी स्टेशन से इस विशेष गाड़ी में सवार होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990-92 के कार सेवक, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा निधि समर्पण में प्रदेशभर से सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कैलाश पाली ने बताया कि जल्द ही गत 22 जनवरी को शहर के हुड्डा पार्क में आयोजित किए ऐतिहासिक दीपोत्सव में भाग लेने वाली 500 से अधिक महिलाओं को भी जल्द ही अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराए जाएंगे। हुड्डा पार्क में 22 जनवरी को 101101 दीप जलाकर श्रीरामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भव्य रूप से मनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed