फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Told the story of friendship between Shri Krishna and Sudama

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई

Sat, 15 Jun 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Told the story of friendship between Shri Krishna and Sudama
फोटो संख्या:76- सतनाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण सुदामा की झांकी निकालते आ
सतनाली। खंड सतनाली में भागवत कथा सप्ताह के दौरान दास मोहित कौशिक महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मित्र हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं। किसी भी परिस्थिति में मित्र हमेशा साथ खड़े होते है। भारतीय परंपरा में मित्रता की बहुत सारी कहानियां प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक कृष्ण और सुदामा की कहानी है। भारतीय परंपरा में मित्र का जीवन में बहुत बड़ा स्थान है। जीवन में माता पिता और गुरु के बाद मित्र को विशेष स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

जब कभी मित्रता की बात होती है तो कृष्ण और सुदामा की मिसाल दी जाती है। श्रीकृष्ण बालपन में ऋषि संदीपन के यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तो उनकी मित्रता सुदामा से हुई थी। कृष्ण एक राज परिवार में और सुदामा ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन दोनों की मित्रता का गुणगान पूरी दुनिया करती है। शिक्षा-दीक्षा समाप्त होने के बाद भगवान कृष्ण राजा बन गए वहीं दूसरी तरफ सुदामा के बुरे दौर की शुरुआत हो चुकी थी। बुरे दिन से परेशान होकर सुदामा की पत्नी ने उन्हें राजा कृष्ण से मिलने जाने के लिए कहा। पत्नी की जिद को मानकर सुदामा अपने बाल सखा कृष्ण से मिलने द्वारका गए। जब राजा कृष्ण अपने मित्र सुदामा के आने का संदेश पाकर कृष्ण नंगे पैर ही उन्हें लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। मित्र सुदामा की दयनीय हालत देखकर भगवान कृष्ण के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। भगवान कृष्ण ने मित्र सुदामा का पैर अपने आंसुओं से धूल दिया। यह घटना भगवान कृष्ण का अपने मित्र सुदामा के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाता है।

फोटो संख्या:76- सतनाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण सुदामा की झांकी निकालते आ

फोटो संख्या:76- सतनाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण सुदामा की झांकी निकालते आ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed