फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Told the details of natural farming to 120 farmers of two villages.

Mahendragarh-Narnaul News: दो गांवों के 120 किसानों को बताई प्राकृतिक खेती की बारीकियां

Mon, 04 Nov 2024 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Told the details of natural farming to 120 farmers of two villages.
महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को गांव बलाना व राजावास में शिविर आयोजित किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया गया। विभाग की ओर से दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में 120 किसानों ने हिस्सा लिया। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने प्राकृतिक खेती व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को अनेक योजनाओं का लाभ दे रही है। किसान भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से शुद्ध अनाज पैदा कर सकता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार के फसल अवशेषों को न जलाएं। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्योराण, कृषि विभाग से मनोज डाबला व डाॅ. संदीप ने रबी सीजन की फसलों में खादों का उपयोग, खरपतवार नियंत्रण, खेती के घटकों, पर्यावरण संरक्षण में किसान की भूमिका सहित अन्य पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही किसानों को बायोगैस संयंत्र लगाने तथा उस पर दिए जाने वाले अनुदान सहित अन्य योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed