फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tokyo olympic

प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देख कर रहे हैं तैयारी, देश को पदक की उम्मीद

Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
tokyo olympic
नारनौल। टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में महज चंद दिन ही शेष हैं। सबसे अधिक पदकों की उम्मीद हरियाणा के खिलाड़ियों से है। महेंद्रगढ़ के रहने वाले संदीप पूनिया भी पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं। एथलेटिक्स में उनका कड़ा मुकाबला जापान व चीन के खिलाड़ियों से होना है। खास बात यह है कि पैदल चाल में संदीप के साथ मेरठ की रहने वाली प्रियंका गोस्वामी भी अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

संदीप पूनिया व प्रियंका गोस्वामी ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत में बताया कि ओलंपिक में उनका मुख्य मुकाबला जापान व चीन के एथलेटिक्स से होना है। 20 किलोमीटर के इवेंट में सभी खिलाड़ियों के नाम अब सामने आ चुके हैं। लिहाजा वे उन सभी खिलाड़ियों के वीडियो देखकर उनकी खामियों और खासियतों का अध्ययन कर रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि संदीप के साथ उनको अभ्यास करके काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। उनको पूरी उम्मीद है कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की उनकी हसरत जरूर पूरी होगी। वे टोक्यो में तिरंगा जरूर फहराएंगी। वहीं संदीप ने बताया कि उनकी तैयारियां लगभग पूरी हैं। इवेंट से एक दिन पहले ही टोक्यो जाना होगा। जापान के खिलाड़ी इस इवेंट में बहुत तेज हैं। उनके देश में ही ओलंपिक होना है लिहाजा तैयारी अधिक जोरशोर से की है। संदीप ने बताया कि प्रतिदिन नौ से दस घंटे का अभ्यास किया जा रहा है। बहुत सारी कमियों को इस अभ्यास के दौरान दूर किया गया है। ऐसे में वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि पदक देश की झोली में जरूर आएगा। यही उम्मीद प्रियंका से भी है। संदीप व प्रियंका ने 13 फरवरी को रांची में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय ओपन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। 20 किमी की चाल में संदीप कुमार ने 1:20:16 के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जो केटी इरफान और देवेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए रिकॉर्ड से 1:20:21 से बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed