{"_id":"6af4ac22efe8139b250886c9","slug":"pearl-millet-procurement-in-narnaul-comes-to-an-abrupt-halt-remaining-farmers-left-in-a-state-of-uncertainty-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147635-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अचानक बंद हुई बाजरा खरीद, बचे किसान असमंजस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अचानक बंद हुई बाजरा खरीद, बचे किसान असमंजस में
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17छाजूराम रावत, राज्य समिति सदस्य, एआईकेकेएमएस
नारनौल। जिले की 6 मंडियों में बाजरे की खरीद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के निर्देश पर 10 नवंबर को अचानक बंद कर दी गई। खरीद की अंतिम तारीख 15 नवंबर थी। दीपावली की छुट्टियों के बाद 11 और 12 नवंबर की खरीद का शेड्यूल भी जारी हो चुका था। अब जो किसान अपनी फसल नहीं बेच पाए या जिनकी पैदावार और पंजीकरण 40 क्विंटल से ज्यादा था, वे परेशान हैं कि बाजरा कहां और कैसे बेचें।
नए निर्देश के अनुसार छूटे हुए किसानों का बाजरा खरीदने के लिए उपायुक्त के मार्गदर्शन में समिति बनेगी। यह समिति किसानों का सत्यापन करेगी, इसके बाद बाजरा भावांतर योजना के तहत खरीदा जाएगा।
जिले में अब तक 80 प्रतिशत खरीद
गिरदावरी में जिले के करीब 1.50 लाख एकड़ में बाजरे की फसल दर्ज की गई थी। एक एकड़ में 11 क्विंटल के हिसाब से करीब 16.5 लाख क्विंटल पैदावार का अनुमान था। अब तक 6 मंडियों में 12 से 13 लाख क्विंटल की खरीद भावांतर के तहत हो चुकी है। करीब 20 प्रतिशत बाजरा अब भी बिकना बाकी है।
विज्ञापन
..........
खरीद पिछले 40 दिन से चल रही थी। अगर 10 दिन और चलती तो किसान अपनी सुविधा से फसल बेच लेते। रिवाइज्ड शेड्यूल का इंतजार कर रहे किसानों को अब समिति के सामने गुहार लगानी होगी, और यह तय नहीं है कि उनका बाजरा बिकेगा या नहीं।-दिलीप सिंह, सिहमा खंड अध्यक्ष, कांग्रेस
..............
कई गांवों के किसान रिवाइज्ड शेड्यूल की राह देख रहे थे। 11 और 12 नवंबर के लिए गांवों का शेड्यूल भी आ चुका था, फिर भी अचानक खरीद बंद कर दी गई। समिति के सामने खरीद के दस्तावेज पेश करने होंगे जो जटिल प्रक्रिया है।-छाजूराम रावत, राज्य समिति सदस्य, एआईकेकेएमएस
वर्जन
भावांतर के तहत बाजरा खरीद 10 नवंबर को बंद करने के निर्देश मिले हैं। ज्यादातर किसान अपना बाजरा बेच चुके हैं। अगर किसी असली किसान की फसल बिकने से रह गई है, तो उसका मामला उपायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति के सामने रखा जाएगा। समिति सत्यापन कर ऐसे किसानों को मंजूरी देगी।-नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल