फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tokens found in police line, bag of compost given in city police station

पुलिस लाइन में मिले टोकन, शहर थान में दिया खाद का बैग

Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tokens found in police line, bag of compost given in city police station
अनाज मंडी में खाद के लिए किसानों की लगी भारी भीड़। - फोटो : Narnol
जिले में खाद के लिए इस कदर मारामारी मची हुई है कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ रहा है। जी हां, खाद बिक्री केंद्रों पर पुलिस पहरे के बीच किसानों को खाद व टोकन वितरित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को तो पुलिस लाइन में किसानों को खाद के लिए टोकन वितरित किए गए। वहीं शहर थाना में किसानों को खाद के बैग दिए गए। नारनौल अनाज मंडी में एक निजी दुकानदार द्वारा खाद वितरित की गई। भीड़ को काबू करने व व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद बिक्री केंद्र के बाहर लगी महिला व पुरुषों की लाइनों में धक्का मुक्का लगी रही। यहां एक महिला ने लाइन में लगे एक व्यक्ति की महिलाओं की लाइन में घुसने पर उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी।
विज्ञापन

वीरवार रात को खोरी रेवाड़ी में लगे खाद के रैक में जिले में 500 एमटी खाद मिला जोकि निजी बिक्री केंद्रों पर भेजा गया है। जिसमें नारनौल, कनीना, अटेली व महेंद्रगढ़ में 1000-1000 बैग भेजे गए। वहीं नांगल चौधरी क्षेत्र में सबसे अधिक खाद के बैग भेजे गए है। नारनौल में 500 बैग प्राइवेट केंद्र को उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा लहरोदा व फैजाबाद भी में खाद भेजा गया। जिनका शुक्रवार को वितरण किया गया। जिसके चलते बिक्री केंद्रों पर किसानों को भारी भीड़ लगी रही। भीड़ को काबू करने तथा शांतिपूर्वक तरीके से खाद वितरित करने के लिए बिक्री केंद्र पर भारी पुलिस तैनात रहा।
विज्ञापन

खाद को लेकर व्यवस्था इस कदर बिगड़ रही है कि किसानों को खाद थानों में वितरित करनी पड़ रही है। शुक्रवार को नारनौल अनाज मंडी में प्राइवेट बिक्री पर खाद के 500 बैग पहुंचे। जिन्हें लेने के लिए सुबह से ही दुकान के बाहर महिला व पुरुष किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। दुकानदार ने कुछ किसानों को टोकन दिए गए, लेकिन व्यवस्था नहीं बनने पर दुकानदार ने टोकन वितरण पर असमर्थता जाहिर कर दी। इस पर पुलिस ने टोकन व्यवस्था पुलिस में शिफ्ट कर दिया। जिसके बाद पुलिस लाइन में किसानों को टोकन वितरित किए गए। वहीं शहर थाना में टोकन देखकर किसानों को खाद के बैग दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खाद की मारामारी के बीच पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ रहा है। जिस कारण थाने व चौकियों के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है क्योंकि पुलिस कर्मचारियों की खाद वितरण की व्यवस्था बनाने में ड्यूटियां लग रही है। पुलिस कर्मचारी सुबह से सायं तक खाद बिक्री केंद्रों पर ही व्यवस्था बनवाने में लगे रहते है। ऐसे में पुलिस कर्मचारी मामलों की जांच सही प्रकार से नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे है।

वीरवार रात्रि को रेवाड़ी खोरी में लगे रैक में जिले को 500 मीट्रिक टन खाद मिली है। जिसे प्राइवेट व सरकारी बिक्री पर भेजा गया है। खाद को कनीना, अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल व नांगल चौधरी क्षेत्र में भेजा गया है। आगामी दिनों में और आने की संभावना है। जैसे ही खाद उपलब्ध होगी उसे बिक्री केंद्रों पर भेजकर वितरण करवाया जाएगा। -डॉ. संजय कुमार, क्वालिटी चेकिंग इंस्पेक्टर, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed