{"_id":"61268c198ebc3e7a191caf6f","slug":"today-is-the-last-date-to-apply-for-admission-in-colleges-narnol-news-rtk6219782180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
नारनौल। कॉलेजों में दाखिले के आवेदन का एक दिन शेष बचा है। वीरवार तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद आवेदन का पोर्टल बंद हो जाएगा। ऐसे में कॉलेजों में आवेदनों की संख्या बढ़ने लगी है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल की कुल 1560 सीटों के लिए मंगलवार को जहां कुल 2592 आवेदन आए थे। वहीं बुधवार को यह संख्या बढ़कर 3122 पर पहुंच गई। इसी प्रकार महिला कॉलेज की कुल 1200 सीटों के लिए 1447 आवेदन आए हैं। दोनों ही महाविद्यालयों में सीटों से अधिक आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में दोनों ही कॉलेजों में दाखिले के मारामारी देखने को मिलेगी। सबसे कड़ा मुकाबला बीए और नॉन मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों के बीच देखने को मिलेेगा। वहीं अनेक विद्यार्थी अपने मनपसंद संकाय में दाखिला लेने से वंचित भी रह सकते हैं।
महिला कॉलेज में आवेदन की स्थिति
बीए - 849
बीकॉम - 181
नॉन मेडिकल - 269
मेडिकल - 148
पीजी कॉलेज में आवेदनों की संख्या
बीए - 1558
नॉन मेडिकल - 939
बीकॉम - 228
मेडिकल - 173
बीसीए - 107
कंप्यूटर साइंस - 83
बीबीए - 34
वर्जन
कॉलेज में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन का एक दिन शेष बचा है। इसलिए जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं वे वीरवार तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। 2 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. आरपी सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य महिला कॉलेज नारनौल।