फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today is the last chance for college admission; seats remain vacant in several courses.

Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में दाखिले का आखिरी मौका आज, कई कोर्सों में सीटें खाली

Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for college admission; seats remain vacant in several courses.
फोटो नंबर-28राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। सरकारी कॉलेजों के स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। अब सोमवार विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर है। राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की कई सीटें अभी भी खाली हैं, इसलिए कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से जल्द आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी के कई कोर्सों में सीटें उपलब्ध हैं। हाल ही में विभाग ने बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) और बीएससी ऑनर्स (गणित) को मंजूरी दी है। इन नए कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई, लेकिन कम समय मिलने के कारण अभी तक इनमें बहुत कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, बीए की 800 सीटों के मुकाबले 610 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 160 सीटों पर 101 आवेदन आए हैं। वहीं बीएससी लाइफ साइंस की 120 सीटों के लिए 238 आवेदन और बीएससी फिजिकल साइंस की 120 सीटों के लिए 193 आवेदन मिले हैं। इसके मुकाबले बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) की 40 सीटों पर सिर्फ 1 आवेदन और बीएससी ऑनर्स (गणित) की 40 सीटों पर केवल 3 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि जो छात्राएं अभी तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करने से छात्राओं को अपनी पसंद के कोर्स में प्रवेश पाने का बेहतर मौका मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र छात्राओं से अपील की है कि वे 15 जून की अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed