फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   To inspect, if Gohana, Hansi and Assandh districts are formed in every field, then Mahendragarh and Narnaul will also be made a separate district agriculture team.

गोहाना, हांसी और असंध जिले बने तो महेंद्रगढ़ और नारनौल को भी बनाया जाएगा अलग जिला

Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
To inspect, if Gohana, Hansi and Assandh districts are formed in every field, then Mahendragarh and Narnaul will also be made a separate district agriculture team.
अगर गोहाना, हांसी और असंध जिले बने तो महेंद्रगढ़ और नारनौल को भी अलग जिला बनाया जाएगा। यह दावा महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान किया। शनिवार को समाचार पत्रों में चंडीगढ़ से एक समाचार प्रकाशित हुआ है। उसमें 31 मार्च से पहले गोहाना, हांसी और असंध के जिला बनाने की चर्चा थी। इसी संबंध में शनिवार को अमर उजाला ने सांसद से उनकी राय जानी थी। उन्होंने बताया कि महेेंद्रगढ़ हरियाणा जन्म से पहले का जिला है। इस जिले से अलग होकर पहले भी जिले बन चुके हैं, लेकिन जो विकास इस जिले का होना चाहिए था वो अभी नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि वो स्वयं आगे चलकर इसकी पैरवी करेंगे। शनिवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधिमंडल मिला था और उनको सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करवाने का समय दिलवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का धरना शनिवार को 62वें दिन में प्रवेश कर गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हांसी, गोहाना तथा असंध को नया जिला बनाने का प्रयास कर रही है। सबसे पुराना जिला महेंद्रगढ़ के मुख्यालय के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही। लगभग 62 दिनों से अधिवक्ता यहां जिला मुख्यालय की संघर्ष कर रहे हैं बावजूद इसके सरकार की उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। शनिवार को सांसद धर्मबीर सिंह से मिले थे। सांसद ने 27 और 28 जनवरी को सीएम से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसा नहीं कर सकती। अगर सरकार ने ऐसा किया तो महेंद्रगढ़ और नारनौल को भी उनमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed