फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tight security arrangements should be made for the devotees who bring Kanwar

कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements should be made for the devotees who bring Kanwar
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने प्रदेशसरकार तथा जिलों के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों से कावड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए कारगर प्रबंध करने की मांग की है। ठाकुर अतरलाल ने गृहमंत्री अनिल विज, सड़क परिवहन मंत्री दुष्यंत चौटाला तथा महेेेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, दादरी, रोहतक, झज्जर तथा गुरुग्राम के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों को ज्ञापन भेजकर कावड़ लाने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि 13 जुलाई से शिव भक्तों के कावड़ यात्रा शुरू हो रही है। शिव भक्त अपने आराध्य देव भोले को मनाने के लिए गंगोत्री हरिद्वार से गंगाजल उठाकर कांवड़ के रूप में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान अटेली विधान सभा क्षेत्र के गांव बाघोत में हजारों श्रद्धालु कावड़ लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे इसलिए सरकार, जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों को शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रदेश के सड़क परिवहन विभाग के अधिकारियों से कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए सड़क के किनारे किनारे अस्थायी तौर पर विशेष गलियारा निश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed