फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three new tubewells to be installed in Satnali at a cost of sewerage plan also ready

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में 79 लाख से लगेंगे तीन नए ट्यूबवेल, सीवरेज योजना भी तैयार

Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three new tubewells to be installed in Satnali at a cost of sewerage plan also ready
फोटो संख्या:67-सतनाली में  आयोजित ग्राम सभा में उप​स्थित ग्रामीण--संवाद
सतनाली। दो अक्तूबर को जिले की सभी 343 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही ग्रामीणों से आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था, जल स्रोतों की सफाई, हर घर जल योजना और जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतनाली गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 79 लाख रुपये की अनुमानित लागत से तीन नए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

इसके अलावा बूस्टिंग स्टेशन बनाने और करीब 35 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के लिए लगभग 1150 लाख रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा गया है। 2500 घरों को घरेलू सीवरेज कनेक्शन देने के लिए भी करीब 112 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास योजना और स्वच्छता पर चर्चा
ग्राम सभाओं में वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई। गांवों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों की सूची बनाकर ग्राम सभा से मंजूरी लेने पर जोर दिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांवों को कचरा-मुक्त बनाने की कार्ययोजना पर भी विचार हुआ।

परिवार पहचान पत्र का होगा सत्यापन
ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र के रिकॉर्ड की जांच, पात्र लोगों के नाम जोड़ने और गलतियों को ठीक करने पर जोर दिया गया। सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा भी सत्यापित किया गया। इसके साथ पेयजल, गंदे पानी की निकासी, अमृत सरोवर, नशे की स्थिति, सामाजिक पेंशन, ठोस कचरा प्रबंधन और सरकारी भवनों के रखरखाव सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई। इस दौरान सरपंच मनीषा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed