फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three more hospitals included in the panel of Ayushman Chirayu Yojana, number 29

Mahendragarh-Narnaul News: आयुष्मान चिरायु योजना के पैनल में तीन और अस्पताल शामिल, संख्या हुई 29

Fri, 03 Mar 2023 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three more hospitals included in the panel of Ayushman Chirayu Yojana, number 29

विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत न सिर्फ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जा रही है, बल्कि योजना में नए अस्पतालों को शामिल किया जा रहा है। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 26 अस्पताल पैनल में शामिल थे। वहीं अब तीन और नए अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है। अब जिले में योजना के कुल 29 अस्पताल हो गए हैं। इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी अपना इलाज करा सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयुष्मान चिरायु योजना के तहत जिले में 2 लाख 91608 हजार गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। अब तक 2 लाख 16331 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 75 हजार के करीब लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने बाकी हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाकर लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। ताकि सभी लोगों को चिरायु योजना से जोड़ा जा सके। योजना के तहत लाभार्थी सरकारी खर्चे पर 5 लाख तक का इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

- चिरायु कार्ड बनाने में पहले स्थान पर जिला महेंद्रगढ़
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आयुष्मान चिरायु योजना के तहत लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने में जिला महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर है। जिले में चिरायु योजना के तहत 2 लाख 91608 हजार में से 2 लाख 16331 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 1000 से ज्यादा लोग योजना के तहत इलाज भी करवा चुके हैं। जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत बने कार्ड से 9 से 10 हजार लोग अपना इलाज करवाकर लाभ ले चुके हैं। जिसके लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि विभिन्न अस्पतालों को अदा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 निजी अस्पताल पैनल पर आए
आयुष्मान भारत योजना से अब तक कुल 29 अस्पताल जुड़ चुके हैं, जिसमें 20 निजी व 9 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। इनमें जयपुर हार्ट अस्पताल नारनौल, सावित्री देवी आई अस्पताल महेंद्रगढ़ व जीके सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल फैजाबाद अस्पताल को अभी पैनल में शामिल किया गया है। जबकि विजय अस्पताल नारनौल, संवेदना अस्पताल नारनौल, शांति अस्पताल नारनौल, सिंघल अस्पताल नारनौल, इमरान ईएनटी अस्पताल नारनौल, गंगा देवी पांडेय आई अस्पताल महेंद्रगढ़, कृष्णा आई अस्पताल महेंद्रगढ़ व नारनौल, हेमंत अस्पताल नारनौल, गेटवेल अस्पताल नारनौल, गोयल नेत्र चिकित्सालय नारनौल, रेनबो मल्टी स्पेशलिस्ट नारनौल, बंसल आई महेंद्रगढ़, यादव आर्थो अस्पताल महेंद्रगढ़, सीबीएम अस्पताल नारनौल, लक्ष्मीनारायण अस्पताल महेंद्रगढ़ व ओम अस्पताल नारनौल पहले से पैनल में शामिल हैं। इसके अलावा नारनौल व महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पतालों के साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी योजना के तहत निशुल्क इलाज करवाया जा सकता है।

जिले में गोल्डन कार्ड की स्थिति
आयुष्मान योजना के तहत कुल बनाए गए गोल्डन कार्ड - 405293
कुल मरीजों का इलाज - 12508
इलाज में खर्च हुई कुल धनराशि - 10 करोड़ 85 लाख 39094 हजार


चिरायु योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी अस्पतालों व सीएचसी केंद्र पर जाकर अपना गोल्डन कार्ड बनवाएं। योजना के तहत लाभार्थी को योजना के पैनल अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है।
-उमेश सैनी, जिला सूचना प्रबंधक, आयुष्मान चिरायु योजना, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed