फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three-day divisional level children's festival competition concludes

Mahendragarh-Narnaul News: माही की टीम ने दिखाया सबसे अच्छा एकांकी रंगमंच का नाटक

Sat, 09 Nov 2024 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three-day divisional level children's festival competition concludes
नारनौल। बाल भवन में चल रही तीन दिवसीय मंडलस्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रश्नोत्तरी, एकांकी रंगमंच का नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम कमलेश शास्त्री ने की।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बच्चों को अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आज की मंडलस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनके आयोजन की तिथि, समय और स्थान की जानकारी स्कूलों में भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों को जिलास्तरीय बाल महोत्सव समारोह 14 नवंबर को उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) व वन ऐक्ट प्ले थियेटर प्ले प्रतियोगिताओं के तहत महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले के 24 स्कूलों की टीम के 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बच्चों से सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स विषय पर प्रश्न पूछे गए, जिनका जवाब बच्चों ने बड़ी ही सुझ-बुझ से दिया और एकांकी रंगमंच का नाटक (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, देश भक्ति आदि विषयों पर अपने अभिनय के माध्यम से बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका वंदना शर्मा, डॉ. केसरी नंदन, डाॅ. कुसुम लत्ता ने निभाई। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के लिए होस्ट की भूमिका भारत भूषण वालिया, रिटायर्ड हेडमास्टर ने की। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, प्रदीप, अनिल कुमार, रोहतास सिंह रंगा, मनीष कुमार, अनीता देवी, सुरेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



प्रतियोगिताओं के परिणाम

प्रश्नोत्तरी (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी की दक्ष और मोक्षित की टीम ने प्रथम व नेशनल माॅडल स्कूल महेंद्रगढ़ की निशा व गौरव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में सूरज स्कूल पटौदी (गुरुग्राम) के हर्ष व रुद्रा की टीम ने प्रथम व सीएल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल नारनौल के मोहित तायल और अक्षय जैन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में आरएल इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-82 गुरुग्राम की ईशा व दीपिका की टीम ने प्रथम व युरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-45 गुरुग्राम के यश व यति की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में एकांकी रंगमंच का नाटक (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी की माही और टीम ने प्रथम स्थान व राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी के देवेन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed