फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three Bangladeshi caught on crusher

क्रेशर पर पकड़े तीन बांग्लादेशी

Thu, 14 Aug 2014 12:27 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्रेशर जोन बखरीजा में स्थित एक स्टोन क्रेेशर पर चेकिंग के दौरान तीन बांग्लादेशी मजदूरों को गुप्तचर विभाग ने पकड़ा। निजामपुर चौकी पुलिस ने तीनों के खिलाफ फॉर्नर एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों को 14 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गुप्तचर विभाग के जिला निरीक्षक आजाद सिंह ढांडा ने बताया कि टीम के साथ बखरीजा क्रेशर जोन में चेकिंग कर रहे थे। एक मजदूर पर शक हुआ तो उससे पूछताछ में पता चला कि क्रेशर पर काम करने वाले तीन मजदूर बांग्लादेश के हैं। पूछताछ में एक युवक ने खुद की पहचान बांग्लादेश के जिला दिनाशपुर के गांव खानपुर निवासी मोहम्मद बाबू इस्लाम (19) के रूप में करवाई। दूसरे मजदूर ने खानपुर के तारीफ (18) और तीसरे युवक ने जिला दिनाशपुरा के गांव मायापुर निवासी हरिपुल (18) ने अपनी पहचान बताई। पड़ताल करने के बाद तीनों युवकों को निजामपुर चौकी के हवाला कर दिया गया।
विज्ञापन


गुप्तचर टीम में एएसआई महावीर, हेडकांस्टेबल सतबीर, जसवंत और अजीत सिंह भी शामिल थे। मामले के संबंध में निजामपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि गुप्तचर विभाग से सूचना मिली थी कि बखरीजा तन में ज्योति क्रेशर पर तीन बांग्लादेशी बगैर वीजा के काम कर रहे हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों पर फॉर्नर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को 14 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed