{"_id":"67bcd1fd17cdc409c905ade3","slug":"three-arrested-including-the-manager-who-fled-with-gold-worth-15-crores-to-pay-off-the-debt-narnol-news-c-17-roh1020-606869-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कर्ज उतारने के लिए डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागे मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कर्ज उतारने के लिए डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागे मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
24सीटीके54..पुलिस गिरफ्त में फाइनेंस कंपनी के डेढ़ करोड़ रुपए के गोल्ड को लेकर भागे मैनेजर और उ
- फोटो : छापा मारकर पकड़ी बिजली चोरी।
रोहतक। कलानौर की कैपरी ग्लोबल कैपिटल कंपनी से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना लेकर भागने वाले मैनेजर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्ज के तले दबा हुआ था और तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया, लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये के सोने को मात्र 53 लाख रुपये में गिरवी रखा था।
पहले कर्ज उतारा और फिर नई कार लेकर अपने मौसेरे भाइयों समेत घूमने के लिए निकल गए। घटना के बाद से आरोपी घूमने निकले थे और लौट आए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को राजस्थान के माधव गढ़ स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। सोमवार को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी जिले के सांजरवास निवासी कुलदीप और उसके चचेरे भाई प्रवीण एवं चरखी दादरी के बौंद कलां निवासी साहिल (मौसेरा भाई) के रूप में हुई है।
डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि कलानौर में गोल्ड लोन कंपनी कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के एरिया मैनेजर राजीव कुमार ने अपनी ही कंपनी के प्रबंधक रहे कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि कुलदीप ने 1,55,54,735 रुपये (1810.88 ग्राम) सोना बहाने से निकाला और लेकर भाग गया। उसने 25 पैकेट सोने के चोरी किए थे।
विज्ञापन
एक आरोपी का मोबाइल फोन चालू हुआ तो मिली लोकेशन
कलानौर के थाना प्रभारी और उनकी टीम केस की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन चालू हो गया तो इससे लोकेशन मिल गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलानौर थाने की टीम राजस्थान के माधवपुर स्थित एक होटल में पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें आरोपी कुलदीप ने बताया कि उस पर 22 लाख रुपये का कर्ज था, इसलिए उसने यह रास्ता चुना।