फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three arrested in womens murder case

बलाना महिला मर्डर केस में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
three arrested in womens murder case
महेंद्रगढ़। गांव बलाना में निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि की मौसी की हत्या के मामले में सतनाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया जहां से उनको एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले में अभी 13 आरोपी फरार चल रहे हैं। यह जानकारी सतनाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

गांव में पाइप लाइन दबाने का काम चल रहा था जिसमें बाहर से लेबर आकर पंचायत घर में रुकी हुई थी। उस लेबर को गत 22 अगस्त को गांव के ही अजीत, सुरेश व कैलाश ने लड़ाई-झगड़ा कर भगा दिया था। क्योंकि इन्होंने पंचायती भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इस बात का पता चलते ही प्रवीण कुमार पत्नी पिंकी के साथ पंचायत घर गए वहां उनकी आपसी कहासुनी हो गई थी। उस दिन दोनों को समझा दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कैलाश उनके घर के सामने आकर गालियां देने लगा। गाली देने से मना किया तो वह थोड़ी देर में आने की धमकी देकर चला गया। कुछ समय बाद दो गाड़ियों में करीब 17-18 आदमी लाठी डंडे से लैस होकर आ गए थे। गाड़ियों से उतरकर घर के अंदर घूस कर मारपीट शुरू कर दी। निवर्तमान सरपंच प्रवीण और उसकी मौसी राजेश देवी क मारने दौड़े तो वो छुड़वाकर बाहर आ गए। इस दौरान कैलाश पुत्र मनफूल ने उसकी चाची को जान से मारने के लिए पिकअप से सीधी टक्कर मार दी। वहीं उसको पीछे करके दोबारा पिकअप चाची राजेश देवी पर चढ़ा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed