{"_id":"5f6103838ebc3e41694d8a81","slug":"three-accused-of-stealing-diesel-from-railway-yard-arrested-narnol-news-rtk573756532","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यार्ड से डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यार्ड से डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े रेलवे की टॉवर वैगन से चोरी हुए 455 लीटर डीजल तेल के मामले में आरपीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक को जमानत मिल गई जबकि दो अन्य को रेवाड़ी जेल भेज दिया है।
आरपीएफ नारनौल के एसआई अशोक यादव ने बताया कि 29 व 30 अगस्त की रात को टॉवर वैगन से डीजल चोरी हो गया था। रेलवे ने तेल चोरी का मामला अज्ञात चोरों के खिलाफ आरपीएफ में दर्ज करवाया। अशोक यादव ने बताया कि नारनौल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी रेवाड़ी आरपीएफ थाना के अंतर्गत आती है। इसलिए एक टीम बनाई गई। इसमें सिपाही एसपी यादव, अनिल शर्मा, अविनाश, एएसआई राजपाल, कृष्ण, ईश्वर व अनिल सहित अन्य शामिल थे। इसमें साइबर सेल की मदद ली गई। जिसमें जानकारी मिली कि उत्तम नामक युवक चोरी की रात को संबंधित क्षेत्र में फोन पर व्यस्त था। शक के आधार पर 13 सितंबर को उत्तम को गांव पटिकरा से काबू किया गया। पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपी उत्तम ने बताया कि दोस्त पटिकरा निवासी जितेंद्र उर्फ गोलू के साथ मिलकर खड़ी टॉवर वैगन से डीजल चोरी करने की साजिश रची थी। मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक ड्रम व पाइप के माध्यम से लगातार 2 रात 29 और 30 अगस्त को तेल चोरी को अंजाम दिया था। चोरी किये तेल को खरीदने के लिए सहयोगी अपने ही गांव पटिकरा निवासी भूपेंद्र उर्फ कालू से संपर्क किया था। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उत्तम, जितेन्द्र उर्फ गोलू, भूपेंद्र उर्फ कालू को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से ड्रम में रखा 330 लीटर डीजल, तेल निकालने का पाइप, ट्रैक्टर में प्रयोग किया गया 125 लीटर रेलवे डीजल की लागत 8745 रुपये, मोटरसाइकिल, एक ईंधन पाइपिंग मैकेनिकल मशीन और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को नारनौल अदालत में पेश किया, अदालत ने आरोपी भूपेंद्र उर्फ कालू को जमानत दी तथा अन्य दो को रेवाड़ी जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज हैं।