{"_id":"66145f40cee11faf66068ed7","slug":"three-accused-arrested-in-case-of-theft-of-water-motor-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111141-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी की मोटर चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी की मोटर चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। खेत से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने चुडीना निवासी राजबीर, नूंह के संघेल उजीला निवासी सोनू और कन्नौज के बहेटाखास निवासी सत्यम को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों ने रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से रेकी करने में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर जब्त की है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता महरमपुर निवासी महिपाल ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि सात मार्च को वह अपने खेत में गेहूं में पानी देकर लगभग 10 बजे पानी की मोटर बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन आठ मार्च की सुबह 6 बजे आया तो पानी की मोटर नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पानी की मोटर लगभग रात 1 बजे के अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।