फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Threatened to take the girl away from the house

युवती को घर से उठा ले जाने की दी धमकी

Sat, 25 Jun 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Threatened to take the girl away from the house
नारनौल। शहर के एक मोहल्ले के युवक ने मोहल्ले की एक युवती को घर से उठा ले जाने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि 21 जून की रात साढ़े नौ बजे वह और उसके परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। इसी बीच पड़ोस का युवक दौलत दरवाजा खटखटाया। उसका भाई महेंद्र बाहर दरवाजा खोलने आया। दरवाजा खुलते ही उसके भाई को दौलत घसीटकर बाहर ले गया। फिर वे सब बाहर आए तो हमें देख कर वह भाग गया तथा जाते-जाते उसे उठाकर ले जाने धमकी देकर गया। अगले दिन उसका भाई किसी काम से मेहता चौक नारनौल गया था तो दौलत व उसके साथियों ने उसके भाई को उठा लिया। इसकी सूचना पुलिस को फोन से दी। पुलिस मौके पर उनके साथ गई और कड़ियां वाले हनुमान मंदिर के पास से उसके भाई को लेकर आई। दौलत उसे अभी भी उठाने की धमकी दे रहा है। उसे भय है कि कही दौलत उसे उठा ना ले। पुलिस ने युवती शिकायत पर दौलत के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed