फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thousands of youths ran carrying the Tricolour; the CM also ran a 5 km race.

Mahendragarh-Narnaul News: तिरंगा हाथ में लेकर दौड़े हजारों युवा, सीएम ने भी लगाई 5 किमी दौड़

Mon, 10 Aug 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thousands of youths ran carrying the Tricolour; the CM also ran a 5 km race.
फोटो नंबर-20राज्य स्तरीय नशा मुक्त हाफ मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री ना
नारनौल। शहर के नूनी शेखपुरा मोड़ पर रविवार को राज्य स्तरीय हाफ मैराथन और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तिरंगा यात्रा और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर इस आयोजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री ने खुद पांच किलोमीटर दौड़ लगाकर धावकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मैराथन में महेंद्रगढ़ जिले के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से भी धावक पहुंचे। आयोजन में पांच और 10 किलोमीटर की दौड़ कराई गई। इसके लिए करीब 67,856 लोगों ने पंजीकरण कराया था। दौड़ पूरी करने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना जरूरी है। हरियाणा उदय अभियान के तहत युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देने के लिए 2,483 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें 17 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रदेश में 160 नशामुक्ति केंद्र बनाए गए हैं और अब तक 7,523 लोगों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, यूथ मैराथन की ब्रांड एंबेसडर एवं कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़, आईपीएस पंकज नैन और उपायुक्त अनुपमा अंजली मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, क्रिकेट खिलाड़ी जोगेंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

नशे की गिरफ्त में आए युवाओं से दूरी नहीं, उन्हें मुख्यधारा में लाएं : सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में समाज और परिवारों से अपील की कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं से दूरी बनाने के बजाय उन्हें समझाकर पुनर्वास केंद्रों के जरिए मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास करें। सरकार ऐसे युवाओं की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा खेल, शिक्षा, उद्योग और स्टार्टअप में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के पारदर्शी तरीके से रोजगार दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed