फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thousands of rupees items burnt to ashes in the house due to lightning

आसमानी बिजली गिरने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख

Sat, 17 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees items burnt to ashes in the house due to lightning
गांव कारिया में एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया तथा मकान में दरार आ गई। इस घटना में एक नाबालिग लड़की भी चपेट में आ गई थी, लेकिन परिजनों ने समय रहते जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। बारिश के चलते गांव कारिया निवासी जगत सिंह के मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। जिसके कारण मकान की छत पर लगी डिश की छतरी तथा मकान के अंदर लगे टीवी, फ्रिज, कूलर व बिजली की केबल तथा बिजली मीटर का जलकर राख हो गया। घटना के समय जगत सिंह की 14 वर्षीय बेटी संजोता मकान के अंदर से बिजली की गड़गड़ाहट के कारण पूरी तरह घबरा गई। उसके कपड़ों में आग लग गई। लड़की जैसे ही कमरे से बाहर निकली तो परिजनों ने प्रभाव से उसके कपड़े उतार के उसे जलने से बचा लिया। इस घटना में परिजनों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राकृतिक आपदा से हुई इस घटना के कारण परिजन भयभीत है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed