फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Those who beat up the heroine will be socially boycotted

Mahendragarh-Narnaul News: वीरांगना की पिटाई करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होगा

Tue, 15 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 15 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Those who beat up the heroine will be socially boycotted
फोटो 1दोस्तपुर गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद गणमान्य लोग।संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के दोस्तपुर गांव में शहीद खुशीराम यादव की पत्नी के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से परिजन आहत हैं। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूल पर लिखे शहीद के नाम को हटा दिया जाए। इसके लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को दोस्तपुर गांव में शहीद की पत्नी के साथ मारपीट के मामले में आसपास के गांवों के लोगों ने पंचायत की। आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की गई। वहीं पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी इस मामले में दोषी है, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत सुबह 9 से करीब 11.30 बजे तक चली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापर नांगल चौधरी थाना प्रभारी छतरपाल को दिया गया। परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो स्कूल में लिखे शहीद के नाम को भी हटाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद नांगल चौधरी थाना प्रभारी छतरपाल ने आगे ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गश्त करते रहेंगे। गांव वालों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन


बता दें कि 12 अप्रैल की दोपहर के करीब डेढ़ बजे शहीद खुशीराम यादव की 67 वर्षीय पत्नी प्रेम देवी घर पर आराम कर रही थीं। इसी बीच उनके गांव के चार-पांच लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके पैरों पर काफी चोट लगी। इससे पहले भी आरोपी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। शहीद के बेटे कृष्ण कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि चार-पांच युवक लाठी डंडे लेकर घर की चहारदीवारी कूदकर अंदर आए थे। इसके बाद उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पुलिस ने एक नामजद सहित चार-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed