फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   This time there will be a fight for admission in colleges and ITI

कॉलेजों व आईटीआई में दाखिलों के लिए इस बार रहेगी मारामारी

Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
This time there will be a fight for admission in colleges and ITI
नये सत्र में कॉलेजों में दाखिलों के लिए इस बार विद्यार्थियों को काफी मारामारी का सामना करना पड़ेगा। सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों को अपग्रेड करने के ऐलान के साथ ही यह तो लगभग तय है कि सभी विद्यार्थी पास होंगे। ऐसे में बारहवीं के बाद ग्रेजुएशन में दाखिला लेने के लिए काफी कसमकस रहेगी।
विज्ञापन

नारनौल व महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक सीबीएसई स्कूल हैं। इसके साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों की संख्या भी काफी है। बोर्ड के अनुसार नारनौल जिले के लगभग 13 हजार छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा में इनरोलड हैं। ऐसे में सभी पास होंगे। इसके साथ-साथ सीबीएसई के 72 स्कूल जिले में हैं। इनके सात हजार छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा में हैं। यानि की लगभग बीस हजार विद्यार्थी पास होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
कॉलेजों में सीटें दस हजार
जिले के सभी कालेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की लगभग दस हजार सीटें हैं। ऐसे में साफ है कि बीस हजार छात्रों में कितने विद्यार्थी दाखिला सूची में स्थान हासिल करेंगे यह सवाल बहुत बड़ा है। कालेज प्रशासन का कहना है कि दाखिलों के लिए क्या मानक तय किये जाएंगे यह बात अभी साफ नहीं है। शिक्षा निदेशालय यह बात तय करेगा कि मेरिट लिस्ट किस हिसाब से तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में भी रहेगी मारामारी
यही हाल आईटीआई में रहने की संभावना है। जिले के 11 हजार विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। आईटीआई मेें नारनौल में 22 कोर्सों के लिए लगभग 700 सीटें ही हैं। आईटीआई में पहली जुलाई से आवेदन के लिए प्रकिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में आईटीआई में भी दाखिलों के लिए जबरदस्त स्पर्धा रहने की संभावना है।
सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी कोई जवाब नहीं आया है मगर प्रयास है सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-डॉ. सतीश सैनी, दाखिला प्रभारी, राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed