{"_id":"6625816c4ee83db2cc051c07","slug":"this-time-special-yoga-is-being-made-on-hanuman-janmotsav-narnol-news-c-196-1-nnl1003-111569-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा विशेष योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहा विशेष योग
विज्ञापन
नारनौल। इस बार बालाजी महाराज का प्रकटोत्सव 23 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और वज्र योग में मनाया जाएगा। इस वर्ष हनुमान जयंती पर वही योग बन रहे हैं जो हनुमान जी के जन्म के समय बन रहे थे। हनुमानजी का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र में हुआ था। इस बार हनुमान जयंती पर पूर्ण योग बन रहा है। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि पंचमी, दशमी और पूर्णिमा को पूर्णा तिथि माना गया है। इसका महत्व और भी बढ़ जाता है जब यह तिथियां 24 घंटे से अधिक समय तक रहती हैं। 23 अप्रैल को तड़के 3:25 बजे पूर्णिमा तिथि लग जाएगी, जो 24 अप्रैल को सुबह 5:18 तक रहेगी। इस प्रकार पूर्णिमा तिथि 25 घंटे 53 मिनट तक रहेगी। इस विशेष संयोग में सुबह 5:30 से लेकर 7:05 बजे तक मेष लग्न रहेगा, इस विशेष समय में किए गए जप तप दान व हवन विशेष फलदायक हैं। आचार्य ने बताया कि पराक्रम और साहस प्रदाता वज्र योग सुबह 4:57 बजे तक रहेगा। चित्रा नक्षत्र पूर्णिमा की सुबह से रात 10:32 मिनट तक रहेगा। विशेष संयोग ही है कि चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। वज्र योग साहस, बल और पराक्रम का परिचायक है। इसलिए इस बार हनुमान जयंती संकट मोचक और मंगलकारी रहने वाली हैं।
शनि से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर
आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या फिर साढ़े साती चल रही है, उन्हें इस दिन हनुमान जी की पूजा विधि पूर्वक करनी चाहिए। इससे शनि से जुड़ीं दिक्कतें दूर हो जाती हैं। हनुमानजी को मंगलकारी कहा गया है, क्योंकि इनकी पूजा जीवन में मंगल लेकर आती है।
विज्ञापन
शनि से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर
आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या फिर साढ़े साती चल रही है, उन्हें इस दिन हनुमान जी की पूजा विधि पूर्वक करनी चाहिए। इससे शनि से जुड़ीं दिक्कतें दूर हो जाती हैं। हनुमानजी को मंगलकारी कहा गया है, क्योंकि इनकी पूजा जीवन में मंगल लेकर आती है।
विज्ञापन