{"_id":"699366590982edf7830799d4","slug":"this-time-demand-for-cabbage-increased-with-good-production-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124123-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: इस बार अच्छे उत्पादन के साथ बढ़ी गोभी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: इस बार अच्छे उत्पादन के साथ बढ़ी गोभी की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव देवनगर के एक खेत में गोभी तोड़ता किसान---संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम अनुकूल रहने, समय पर सिंचाई व उन्नत बीजों के प्रयोग से इस बार महेंद्रगढ़ क्षेत्र में गोभी का उत्पादन अच्छा हुआ है। खेतों में तैयार हो रही हरी-भरी और वजनदार गोभी की मांग स्थानीय बाजारों में लगातार बनी हुई है जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
गांव देवनगर के किसान निशु ने बताया कि सब्जी मंडी की आढ़त पर सुबह-सुबह ही सब्जी बेचने के लिए जाते है। आढ़त पर फूल गोभी सात से आठ रुपये के हिसाब से बिक रही है।
छह कनाल में पता गोभी, फूल गोभी, ब्राॅकली लगा रखी है। उन्होंने बताया कि एक महीने में 1.50 लाख रुपये का कारोबार हुआ। आगे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शाम के समय गोभी को तोड़कर सुबह 3 बजे सब्जी में देकर आते है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडियों व आसपास के स्थानीय बाजारों में गोभी की अच्छी खपत हो रही है। होटल, ढाबों और घरेलू मांग के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही।
सबसे बड़ी बात यह है कि स्थानीय मांग के अनुसार ही आपूर्ति हो जाने से किसानों को दूर की बड़ी मंडियों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। स्थानीय स्तर पर ही उचित दाम मिलने से उन्हें बड़ी मंडियों की भागदौड़ से छुटकारा मिला है। इससे खेती के प्रति किसानों का भरोसा भी बढ़ा है।