फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   This Holi... apply color wisely, without water you will be in trouble

Mahendragarh-Narnaul News: सोच समझकर लगाना रंग, बिन पानी होंगे तंग

Thu, 02 Mar 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
This Holi... apply color wisely, without water you will be in trouble
नारनौल। हर कोई होली का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। रंग गुलाल की जमकर खरीदारी भी कर रहे है लेकिन इस बार होली पर पानी की किल्लत खूब परेशान करेगी। नहर में पानी नहीं आने के चलते शहर में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ने भी पानी सप्लाई में कटौती शुरू कर दी है। विभाग शहरी क्षेत्र में सप्ताह में दो से तीन बार ही पानी सप्लाई कर रहा है। शहर में पानी सप्लाई के लिए स्टॉक टैंकों में केवल 2-3 दिन का पानी शेष रह गया है। जबकि नहरों में 7 मार्च तक पानी चलेगा जोकि 9 मार्च को जिले की नहरों में पहुंचेगा। यानी की इस बार पानी की कमी लोगों को जरूर खलेगी। शहरवासियों को आगामी कुछ दिनों के लिए संभल कर पानी का उपयोग करना होगा। अन्यथा उन्हें पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पानी की समस्या कम नहीं हो रही है जबकि सरकार व जनप्रतिनिधि अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के दावे कर रहे हैं लेकिन हकीकत दावों से परे दिखाई पड़ रहे है। क्षेत्र में नहरी पानी पर आधारित खेती की जाती है जबकि जिला भी पेयजल के लिए नहरी पानी पर निर्भर है मगर जिले को केवल 15 दिन ही नहरी पानी मिलता है तथा 15 दिन के लिए नहर बंद रहती है। इस बार नहरों में 3 मार्च तक पानी आना था, लेकिन नहरों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। इससे शहर में पानी सप्लाई के लिए नसीबपुर व रेवाड़ी रोड बनाए गए पानी टैंकरों में पानी लगभग खत्म हो गया है। रेवाड़ी रोड पर चार वाटर टैंकों में से केवल में पानी बचा हुआ है। जिसमें मुश्किल से दो दिन ही सप्लाई हो पाएगी। इसी प्रकार नसीबपुर के वाटर टैंक में भी दो-तीन दिन का पानी शेष बचा हुआ है। जिनसे शहर की लगभग एक लाख 20 हजार की आबादी को दो दिन भी पेयजल आपूर्ति करना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सात मार्च को खूबडू हेड से चलेगा पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो खूबडू हेड से 7 मार्च को पानी चलेगा जोकि 9 मार्च तक जिले की नहरों में पहुंचेगा जबकि जिले की नहरों में 5 मार्च को पानी पहुंचना था लेकिन अब 9 मार्च को नहरों में पानी पहुंचेगा। जिसके बाद ही वाटर स्टोरेज टैंकों में पानी पहुंच पाएगा। नहर में देरी से पानी आने के चलते व स्टोरेज वाटर टैंकरों में पानी सूख जाने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी सप्लाई में कटौती कर दी है। विभाग द्वारा सप्ताह में केवल दो दिन ही पानी की सप्लाई की जा रही है। शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए स्टोरेज टैंकों में नसीबपुरा टैंकों में 24 दिन तथा रेवाड़ी रोड बने टैंकों में मात्र 16 दिन का पानी स्टोर होता है। वर्तमान में दोनों के टैंकर खाली हो गए है मात्र दो दिन का पानी शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 1.20 हजार की आबादी नहरी पानी पर ही है निर्भर
नारनौल शहर में घरों के अंदर 25 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन है। लगभग 1.20 लाख आबादी का यह शहर नहरी पानी भर निर्भर रहता है। अगर नहर आएगी तो ही शहर पानी पीएगा, अन्यथा पानी के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है। इसके बाद तो लोगों को पानी के टैंकर और कैंपर से ही पानी की आपूर्ति करनी होगी। विभाग की ओर से प्रतिदिन एक व्यक्ति का 135 लटर पानी देती है लेकिन अभी पानी की कमी की वजह से 45 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिल रहा है।

विभाग के पास अभी दो दिन का पानी शेष बचा हुआ है। ऐसे में शहरवासी सोच-समझ का पानी का उपयोग करें। नहरों में पानी आने तक शहर में बारी-बारी कर आपूर्ति करने प्रयास किया जाएगा। नहरों में 3 मार्च से पानी आने की बात कही जा रही है। ऐसे में लोगों को नियमित सप्लाई के लिए 3-4 दिन तक प्रतीक्षा करनी होगी। -संजय कुमार, जूनियर इंजीनियर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नारनौल।


खूबडू हेड से सात मार्च को पानी चलेगा जोकि 9 मार्च को जिले की नहरों में पहुंचेगा। इस बार पानी सप्लाई के वाटर स्टोरेज टैंक व गांवों के जोहड़ को पर्याप्त पानी मिलेगा, क्योंकि अब खेतों में सिंचाई आदि के लिए पानी की जरूरत नहीं है। ऐसे में इस बार नहरी पानी से केवल स्टोरेज टैंकों व गांवों के जोहड़ों को भरा जाएगा। -राहुल यादव, जूनियर इंजीनियर, सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed