{"_id":"6a21c615774a87b9f409702c","slug":"thieves-pry-open-shutters-just-200-meters-from-police-station-images-captured-on-cctv-narnol-news-c-203-1-sroh1010-127069-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: थाने से 200 मीटर दूरी पर चोरों ने उखाड़े शटर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: थाने से 200 मीटर दूरी पर चोरों ने उखाड़े शटर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में बीती रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाते हुए शटर उखाड़कर चोरी की कोशिश की। चोरों ने दो मेडिकल स्टोर, एक किराना दुकान और एक सीएससी सेंटर में सेंधमारी की। इनमें से एक मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी कर ली गई जबकि बाकी तीन दुकानों में उन्हें कोई सामान या नकदी नहीं मिली।
घटना शहर थाना से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित जिंदल मेडिकल हॉल में हुई जहां चोर शटर उखाड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। दुकान संचालक राजकुमार ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों ने शटर टूटा होने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरों ने सभी दुकानों के शटर नीचे से उठाकर अंदर घुसने का प्रयास किया। अन्य तीन दुकानों में सामान नहीं मिलने से वे खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एएसपी फैसल खान को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना सुबह करीब चार बजे के आसपास होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।