फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves cut cables from four tube wells, farmers angry due to theft for the third time

चार ट्यूबवेलों से केबल काट ले गए चोर, तीसरी बार चोरी होने से किसानों में गुस्सा

Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut cables from four tube wells, farmers angry due to theft for the third time
टिल्लू ट्यूबवेल से काटा गया केबल दिखाता किसान। संवाद - फोटो : Narnol
कस्बे के सीहोर-छिथरोली मार्ग पर पड़ने वाले चार ट्यूबवेलों से चोर केबल चोरी कर ले गए। पिछले दो माह में ट्यूबवेलों से केवल व सिंचाई उपकरण चोरी होने की यह तीसरी वारदात है। लेकिन पुलिस इस बीच किसी भी वारदात में न आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाई है और न ही कोई चोरी किया गया सामान बरामद कर पाई है। इससे पूर्व भी 26 जनवरी को छह तथा 21 फरवरी को पांच ट्यूबवेलों से अज्ञात चोर केबल व सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए थे। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्यूबवेलों से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर किसानों ने 24 फरवरी को कनीना थाने में दो घंटे का धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन धरने के दो दिन बाद ही 26 फरवरी को क्षेत्र के छह ट्यूबवेलों से चोरों ने केबल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

किसान भूपेंद्र के ट्यूबवेल से तीन माह में तीसरी बार हुई चोरी
कनीना निवासी किसान भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को जब वह अपने खेत में गया तो ट्यूबवेल की 100 मीटर केबल गायब मिली। इससे पहले भी 26 जनवरी व 21 फरवरी को उसके ट्यूबवेल से अज्ञात चोर केबल व सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए थे। दोनों वारदातों के मामले कनीना पुलिस ने दर्ज कर लिए थे। अब यह तीसरी बार चोरी हुई है। पीड़ित सुरेश उर्फ टिल्लू कुमार कनीना सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके ट्यूबवेल से बिजली की केबल अज्ञात चोर काट ले जाते हैं। तीसरी बार टिल्लू, कर्मवीर, दयानंद एवं मनोज कुमार के यहां चोरी हो गई जिसमें केबल तथा अन्य सिंचाई उपकरण चोरी किए गए हैं। किसान दिनेश कुमार ने बताया उसके ट्यूबवेल से दूसरी बार केबल चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

26 जनवरी को भी हुई थी छह किसानों के ट्यूबवेेलों से चोरी
किसानों ने बताया कि 26 जनवरी की रात को कस्बे के छह किसानों के यहां ट्यूबवेलों से चोरी हो गई थी। इनमें अनिल कुमार के ट्यूबवेल से 100 फुट केबल, एक गैस सिलिंडर, एक पीतल की टंकी, दो बैंड तथा 10 नोजल चोरी हो गये थे। इसी रात राजेंद्र के कुएं से 65 फुट केबल, दो बैंड, एक टी, पांच फव्वारा नोजल, दिनेश कुमार के ट्यूबवेल से 80 फुट केबल, दो बेंड तथा एक टी चोरी हो गई थी। कामन के ट्यूबवेल से 70 फुट केबल, एक बैंड, एक टी चोरी कर ली गई थी। कनीना पुलिस ने 27 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को भी पांच किसानों के ट्यूबवेलों को बनाया था निशाना
21 फरवरी को दिनेश कुमार निवासी कनीना के ट्यूबवेल से 100 फुट केबल, 13 नोजल एवं दो बैंड, सुभाष के ट्यूबवेल से 70 फुट केबल एवं दो बैंड, अनिल कुमार के ट्यूबवेल से 60 फुट केबल, मुकेश के ट्यूबवेल से 70 फुट केबल, लाल सिंह के ट्यूबवेल से केबल, मामन के ट्यूबवेल से 60 फुट केबल चोरी कर ले गए थे। पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि उसके ट्यूबवेल से दो बार केबल चोरी हो चुकी है। एक बार केबल डालने में हजारों रुपये का खर्च आता है।

किसानों द्वारा ट्यूबवेलों पर चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस, सीआईएस एवं साइबर सेल की तीन टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शीघ्र की आरोपियों को काबू किया जाएगा। - इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थाना प्रभारी कनीना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed