फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves broke the lock of the house and stole gold and silver jewellery.

Mahendragarh-Narnaul News: चोरों ने मकान का ताला तोड़ सोने चांदी के आभूषण किए चोरी

Sun, 24 Mar 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 24 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and stole gold and silver jewellery.
मंडी अटेली। खंड के गांव बोचड़िया से चोर मकान का ताला तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बोचड़िया निवासी सत्यवान ने बताया कि 17 मार्च को परिवार सहित अपने हुडा नारनौल वाले मकान पर गए। 18 मार्च को बोचड़िया से मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि मकान पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा पड़ा हुआ है। इससे चोरी होने का अंदेशा होने पर तुरंत नारनौल से अपने घर बोचड़िया गया। वहां मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी देखी। जिसमें चोरी की वारदात 17 व 18 मार्च को करीब दो बजे हुई। सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा रख देने की वजह से आगे की रिकार्डिंग नहीं हो पाई। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरों ने घर के अंदर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed