फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be no shortage of fertilizer after three days: Kailash Bhagat

हैफेड के चेयरमैन का दावा तीन दिन में नहीं रहेगी खाद की कमी, व्यापारियों की सुनी समस्याएं

Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of fertilizer after three days: Kailash Bhagat
मार्केंट कमेटी महेंद्रगढ़ में आढ़ती व व्यापारियों की समस्या सुनते हैफड के चेयरमैन कैलाश भगत - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में डीएपी खाद का संकट झेल रहे किसानों को अब तीन दिन में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार को हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने जिलाभर के हैफेड केंद्रों का दौरा कर खरीद का जायजा लिया। इस दौरान मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। चेयरमैन ने दावा किया कि सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराएगी। कैथल व कुरुक्षेत्र में रैक लग चुके हैं जो शीघ्र ही वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कैलाश भगत ने कहा कि अधिक वर्षा के कारण फसल की 80 प्रतिशत गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खातों में देने का निर्णय लिया था। किसान द्वारा मंडियों में लाई गई उपज को गुणवत्ता के आधार पर खरीदा जाएगा। जिस उपज की गुणवत्ता सही है वह तो सरकार शुरू से ही खरीद रही है। लेकिन प्रभावित 80 से 90 प्रतिशत उपज को भी किसान यदि 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री करता है तो भी सरकार द्वारा 600 रुपये की राशि किसान के खातों में डाली जाएगी।
विज्ञापन

मंडियों में आने वाले किसानों को दी जाएगी प्रमुखता
चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि जो किसान मंडियों में उपज लेकर आएगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है उन्हें भी 600 रुपये की राशि सीधे खातों में दी जाएगी। अनाज मंडी के व्यापारियों ने आढ़त पर खरीद शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण मंडियों में आढ़त का काम बंद हो गया है। इससे व्यापारियों के समक्ष परेशानियां खड़ी हो रही हैं। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नवीन शर्मा, डीएम हैफेड वेदपाल मलिक फरीदाबाद, हैफेड डीएम नारनौल आरके भारद्वाज, जितेंद्र नाडा, हैफेड प्रबंधक महेंद्रगढ़ जगराम यादव, अनाज मंडी प्रधान बिजेंद्र यादव, मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार, हरपाल यादव सहित अनेक आढ़ती व व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने मंडी का किया निरीक्षण
कनीना। कनीना मंडी में बाजरे की खरीद को लेकर हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों, व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गई। चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि तीन दिन में डीएपी खाद की किल्लत को दूर कर दिया जाएगा। सरकार के द्वारा इस वर्ष बाजरे की की खरीद को लेकर भावांतर भरपाई के तहत 600 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को देने का फैसला किया है। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश, प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ है। इस अवसर पर चैयरमैन वीरेंद्र दीक्षित, डीएम राजकुमार शर्मा, वेयरहाउस प्रबंधक केके राव, हैफेड प्रबंधक सतेंद्र यादव, भरपूर सिंह, गौरी शंकर मौजूद रहे।

अनाज मंडी का निरीक्षण करते हैफड के चेयरमैन कैलाश भगत व अन्य अधिकारी

अनाज मंडी का निरीक्षण करते हैफड के चेयरमैन कैलाश भगत व अन्य अधिकारी- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed