{"_id":"5e7f74918ebc3e76a112b779","slug":"there-will-be-no-rush-in-vegetable-market-passers-will-be-issued-to-street-drivers-narnol-news-rtk5487059154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में नहीं होगी भीड़, रेहड़ी चालकों को जारी किए जाएंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में नहीं होगी भीड़, रेहड़ी चालकों को जारी किए जाएंगे पास
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सब्जी मंडी में लगी भीड़।
- फोटो : Narnol
सब्जी मंडी की भीड़ को कम करने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से रेहड़ी चालकों को पास दिए जाएंगे। पास के अनुसार उन्हें रेहड़ी लगानी होगी। पास में लिखा रहेगा कि कब और कहां रेहड़ी लगानी है। उसके बाद भी रेहड़ी चालक कोई गलती करता है तो उसको मार्केट कमेटी की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। सब्जी की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रतिदिन रेहड़ी चालक को अपनी रेहड़ी पर रेट लिस्ट लगानी होगी।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने लॉकडाउन के हालात जानने के लिए महेंद्रगढ़ शहर का मुआयना किया। उन्होंने सब्जी मंडी, नाके, बाजार आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सूरत सिंह को भी मौके पर बुलाया। मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश दिए। एसपी ने निर्देश दिए कि मंडी में केवल आढ़ती दुकान खोल सकेंगे। रेहड़ी चालक निर्धारित जगहों पर ही सब्जी बेचेंगे। अगर रेहड़ी चालक तय स्थान पर रेहड़ी नहीं लगाते मिले तो इसके लिए मंडी प्रधान को जिम्मेवार माना जाएगा। उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। एक सिस्टम बनाकर काम किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न आए। एसपी सुलोचना गजराज ने कहा मेरे पास सब्जी में कालाबाजारी होने की शिकायत आ रही हैं।
रविवार से सभी रेहड़ी चालक अपनी रेट लिस्ट अपडेट कर रेहड़ी के आगे चस्पा करेंगे। उसी कीमत पर सब्जी बेचेंगे। कोई भी सब्जी विक्रेता, दुकानदार कालाबाजारी करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने देवीलाल पार्क की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम विश्राम कुमार मीणा और डीएसपी को निर्देश दिए कि रेहड़ी तय स्थान पर ही लगनी चाहिए। सामान खरीदने वाले ग्राहक रेहड़ी के आगे एक मीटर का फासला बनाकर लाइन में खड़े हों।
विज्ञापन
नाकों की संख्या बढ़ाई जाए
पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने डीएसपी को निर्देश दिए कि सब्जी मंडी के दोनों गेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए ताकि थोक व्यापारी के अलावा कोई अन्य नहीं घुस सके। शहर, बाजार में नाकों की संख्या बढ़ाई जाए। रविवार को राव तुलाराम चौक, माजरा चुंगी, बालाजी चौक पर भी नाके होंगे। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को तुरंत जब्त करें। नियम तोड़ने वालों के चालान भी करें। बिना ठोस कारण सड़क पर घूमते मिलने वालों पर मामला दर्ज किया जाए।
तीन स्थानों पर बिकेंगी सब्जी
तीन दिन पहले प्रशासन की ओर से फल और सब्जी की रेहड़ी लगाने के लिए आंबेडकर चौक, देवीलाल पार्क और पुलिस परेड ग्राउंड स्थान निर्धारित किए थे। सभी रेहड़ी चालक देवीलाल पार्क में ही सब्जी बेच रहे हैं । जिससे वहां भीड़ लग जाती है। देवीलाल पार्क का दौरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने 30-30 रेहड़ियां निर्धारित स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। अगर नहीं मानते हैं तो उनको नोटिस जारी किया जाए।