{"_id":"6610642444773854ba0f3446","slug":"there-was-no-lifting-now-gate-passes-will-not-be-given-in-the-markets-for-two-days-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108612-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नहीं हुआ उठान, अब दो दिन मंडियों में नहीं दिए जाएंगे गेटपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नहीं हुआ उठान, अब दो दिन मंडियों में नहीं दिए जाएंगे गेटपास
Sat, 06 Apr 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखें सरसों से भरे बैंग--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली मंडियों में उठान नहीं होने के कारण जिम्मेदारों की ओर से दो दिन मंडी में गेटपास जारी न करने का निर्णय लिया है। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में एक ढेरी लगाने तक की जगह नहीं है। वीरवार को भी उठान के अभाव में तीनों मंडियों को बंद रखा गया था अब शनिवार व रविवार को भी जिम्मेदारों की ओर से गेटपास जारी न करने का निर्णय ले लिया है। वीरवार को खरीद बंद रखने के बावजूद भी जिम्मेदार मंडियों से एक तिहाई उठान भी नहीं कर पाए।
मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने व उठान कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में 6 अप्रैल को किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। अब 8 अप्रैल को सोमवार से इन मंडियों में सुचारू रूप से रबी फसल की खरीद शुरू होगी।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि जिला की तीन मंडियों सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। शनिवार को इन तीन मंडियों में टोकन जारी न करने का फैसला लिया है। इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तनशील है लेकिन महेंद्रगढ़ व कनीना मंडियों में टीनशेड तक नहीं है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो उपज बचाना जिम्मेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। महेंद्रगढ़ में खरीद के लिए बनाए गए अस्थाई केंद्र वर्कशॉप में शुक्रवार को कुल 38338 क्विंटल की आवक, 31004 की खरीद व 11206 क्विंटल का उठान हुआ है जबकि 19775 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले है। वहीं सतनाली में 26914 क्विंटल की आवक, 19189 की खरीद व 10 हजार क्विंटल का उठान हुआ है जबकि 9189 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है।
कनीना। शुक्रवार को सरसों खरीद के 12वें दिन 480 किसानों के गेट पास काटे गए जिनसे 85 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। मार्केट कमेटी सचिव नुकुल ने कहा कि अब तक 36 हजार क्विंटल की खरीद व 11 हजार क्विंटल का उठान किया जा चुका है जबकि 25 हजार क्विंटल का उठान होना शेष है। पिछले दिन जिन किसानों के टोकन काटे जा चुके हैं उन किसानों की फसल पहले खरीदी जा रही है। वहीं उठान कार्य करने वाली एजेंसी के संचालक मनोज शर्मा ने बताया कि सभी गाड़ियों में डिवाइस लगाई जा रही है जिससे ट्रैकिंग की जा सके।