फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was a scuffle between the Municipal Secretary and shopkeepers over taking out the goods.

Mahendragarh-Narnaul News: सामान बाहर निकालने पर नपा सचिव और दुकानदारों में नोकझोंक

Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between the Municipal Secretary and shopkeepers over taking out the goods.
फोटो संख्या:52 अतिक्रमण हटाने की बात पर नोकझोंक करते सचिव गौरव सांगवान व दुकानदार। संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉम्प्लेक्स में कुछ दुकानदारों ने सामान बाहर रखा था और कुछ के काउंटर बाहर लगे थे। इनको हटाने के निर्देश पर नपा सचिव और दुकानदारों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

वहीं, सचिव के सामान अंदर करने की बात पर दुकानदार भड़क गया और सामान बाहर रखने को एसडीएम की अनुमति बताया। साथ ही तर्क दिया कि एसडीएम की ओर से बरामदे में डेढ़ फीट तक सामान रखने की अनुमति दी गई है। अगर सामान अंदर रखेंगे तो ग्राहक कैसे आएंगे।
विज्ञापन

इस बात पर दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक हुई। हालांकि दुकानदार की ओर से अन्य दुकानदारों को उकसाने की कोशिश की गई लेकिन किसी भी दुकानदार ने साथ नहीं दिया और बाद में नायब तहसीलदार एकता यादव ने दुकानदार को समझाया और सामान बाहर न लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टीम ने कॉम्प्लेक्स की गलियों में तीन राउंड लिए और बालाजी चौक, आंबेडकर चौक से होते हुए टीम सब्जी मंडी रोड पर पहुंची। यहां पर भी स्थिति कुल मिलाकर ठीक रही। बाद में परशुराम चौक तक टीम ने निरीक्षण किया और सब्जी मंडी में भी राउंड लेकर टीम वापस लौट गई।

डेढ़ फीट में सामान रखने की नहीं कोई अनुमति
एसडीएम की ओर से दुकानदारों को डेढ़ फीट में केवल प्रदर्शनी की अनुमति दी गई है। इसमें दुकानदार डमी आदि रख सकते हैं। किसी भी दुकानदार को बरामदे में काउंटर लगाने या सामान रखने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके लिए एसडीएम की ओर से गत माह निर्देश जारी किए गए थे। अब दुकानदार एसडीएम बात होने का नाम लेकर बरामदे में दो फीट तक काउंटर व सामान लगा रहे हैं।

--------
- वर्जन:
योजना के तहत कॉम्प्लेक्स, बालाजी चौक, परशुराम चौक, सब्जी मंडी आदि का निरीक्षण किया गया और दुकानदारों को अस्थाई अतिक्रमण हटाने व सामान को दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए गए। दो फीट तक सामान रखने की गलतफहमी दुकानदारों को हो रही है तो इसे दूर कर लें। -गौरव सांगवान, सचिव, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52 अतिक्रमण हटाने की बात पर नोकझोंक करते सचिव गौरव सांगवान व दुकानदार। संवाद

फोटो संख्या:52 अतिक्रमण हटाने की बात पर नोकझोंक करते सचिव गौरव सांगवान व दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed