फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is provision for fines on confectioners, tent owners and priests under the Child Marriage Act

Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह अधिनियम में हलवाई, टैंट, पंडितों पर भी जुर्माने का है प्रावधान

Sat, 23 Nov 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
There is provision for fines on confectioners, tent owners and priests under the Child Marriage Act
फोटो नंबर-04 जागरूकता अभियान के दौरान संबोधित करते सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार। स्रोत-प्रशास

विज्ञापन
नारनौल/ महेंद्रगढ़।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से खंड सतनाली में अभिभावकों व आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए आयोजित सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा व गणेश कुमार ने कहा कि समाज में बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करने का हम सभी का कर्तव्य है।

कहा कि बाल विवाह समाज की बहुत बुरी कुरीति है। इसके उन्मूलन के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। छोटी बच्चियों का बाल विवाह उनके साथ शारीरिक व मानसिक रूप से क्रूरता है। सरकार की ओर से इसकी रोकथाम के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। बाल विवाह करने वाले अभिभावक, हलवाई, टैंट व पंडित आदि की सहायता करने वाले के लिए कठोर दंड व जुर्माने का प्रावधान है। कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सर्वप्रथम उनके बाल अधिकार को सुनिश्चित करना है। बच्चों को जीने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सहभागिता का अधिकार व सुरक्षा का अधिकार है। इन अधिकारों को सुनिश्चित करके ही बच्चों का शारिरीक, मानसिक, सामाजिक व बौद्धिक विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाल अपराध, यौन शोषण जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं से बचने के लिए बच्चों व उनके अभिभावकों को सचेत और जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में भी जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed