फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is not a single government nursery to provide training in wrestling

Mahendragarh-Narnaul News: कुश्ती का प्रशिक्षण देने के लिए एक भी सरकारी नर्सरी नहीं

Mon, 21 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 21 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
There is not a single government nursery to provide training in wrestling
फोटो नंबर-14नारनौल के अखाड़े में कु​श्ती का अभ्यास करते पहलवान। संवाद - फोटो : अयाना थाना परिसर में खड़े पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले में सत्र 2025-26 में कुश्ती का प्रशिक्षण देने के लिए एक भी सरकारी नर्सरी संचालित नहीं है। खेल विभाग के पास कुश्ती के दो सरकारी कोच थे जिसमें का स्थानांतरण हो गा जबकि दूसरे को जिला अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। कोच की कमी से कुश्ती की सरकारी नर्सरी संचालित नहीं हो रही है।
हालांकि दो निजी खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 11 अप्रैल से सत्र 2025-26 के लिए 30 निजी खेल नर्सरियां संचालित की गई हैं। इनमें सतनाली स्थित बाबा गोस्वामी व्यायामशाला और गांव कटकई में ग्राम पंचायत के अंतर्गत दो निजी खेल नर्सरियों में कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में 30 निजी खेल नर्सरियां संचालित हैं, जो सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में शुरू की गई हैं। वहीं संस्थाओं और अखाड़ों से गत 31 मार्च तक आवेदन लिए गए हैं, निरीक्षण कर आगामी मई माह के मध्य तक खेल नर्सरियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में लंबे समय से संचालित अखाड़ों में युवा कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अखाड़ों से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक कुश्ती दंगल व प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जिले में 11 अप्रैल से सरकारी स्कूल और ग्राम पंचायत के अंतर्गत 30 निजी खेल नर्सरियां शुरू की गई हैं। 2 खेल नर्सरियों में कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं जिन संस्थाओं और अखाड़ों ने खेल नर्सरियों का आवेदन किया है। उनका निरीक्षण कर खेल नर्सरियों की सूची जारी की जाएगी । -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed