{"_id":"6779900fb984c65c8e02aac0","slug":"there-is-no-steam-medicine-for-children-in-the-civil-hospital-narnol-news-c-196-1-nnl1005-119920-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए भाप की दवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए भाप की दवा नहीं
Sun, 05 Jan 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है। नागरिक अस्पताल में शनिवार को करीब 150 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या जुकाम, खांसी व बुखार पीड़ितो की रही।
ठंड के कारण बीमार होने वाले बच्चों की संख्या अधिक है, लेकिन नागरिक अस्पताल में बच्चों को दी जाने वाली भाप के लिए दवा उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों द्वारा बच्चों को निमोनिया और सांस में तकलीफ होने पर भाप दी जाती है। भाप की दवा के अभाव में लोग मजबूरी में बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर हैं।
एक खुराक का खर्च 50 रुपये :
नागरिक अस्पताल में भाप की दवा नहीं होने के कारण लोग बाहर से खरीदकर नागरिक अस्पताल वार्ड में बच्चों को दवा लगवाते हैं। गौरतलब है कि विभिन्न प्रकार की भाप की दवा के एक पैकेट का बाजार मूल्य 100 से 250 रुपये के बीच होता है। प्रत्येक पैकेट में पांच खुराक होती है। दो दवाओं के मिश्रण को नेबुलाइजर मशीन में डालकर बच्चों को भाप लगाई जाती है। जिस कारण एक खुराक पर लोगों को 30 से 50 रुपये आता है। वहीं चिकित्सकों द्वारा आमतौर पर एक दिन में दो बार भाप लगवाने का परामर्श दिया जाता है। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
हमारा प्रयास है कि लोगों को सुविधाजनक तरीके से बेहतर उपचार मिलें। नागरिक अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सुचारू रूप से बनी हुई है। वहीं जिन दवाओं की कमी है, उन दवाओं की पूर्ति के लिए भिवानी वेयर हाउस से दवाइयां मंगवाई जा रही है ताकि लोगों को दवा के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।