फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no cleaning on Sundays, garbage remains on the roads

Mahendragarh-Narnaul News: रविवार को नहीं होती सफाई, सड़कों पर पड़ा रहता है कूड़ा

Mon, 04 Nov 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 04 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is no cleaning on Sundays, garbage remains on the roads
महेंद्रगढ़। शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को शहर में सफाई कर्मचारी नहीं आने की वजह से शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं। कूड़े में बेसहारा गोवंश मुंह मारते रहे है।
विज्ञापन

रविवार को शहर में सफाई नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह कर्मचारी दिनभर मशक्कत करने के बाद भी पूरे कचरे को नही उठा पाते है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर मार्च 2023 में खत्म हो जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। डंपिंग यार्ड भी कचरे से भर गए है। नगर पालिका ने चार माह पहले वर्क ऑर्डर जारी करके शहर में सफाई करवानी शुरू कर दी। रविवार को सफाई नहीं होने से शहर में गंदगी के ढेर लगे रहते है।
विज्ञापन


यहां सबसे अधिक समस्या
शहर के विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला जवाहरनगर, मोहल्ला वाल्मीकि, सैनी स्कूल के पास, राम बिहार कॉलोनी के सामने, मोहल्ला निमड़ी नीचे, रामलीला परिषद, मसानी चौक पर रविवार के दिन कूड़े के ढेर लग जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को कूड़ा नहीं उठाने के कारण कूड़ा अधिक एकत्रित हो जाता है। नगर पालिका प्रशासन रविवार को भी कूड़े का उठान करे। ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
घनश्याम,दुकानदार


मुख्य चौक-चौराहों पर कूड़े के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। रविवार को सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण कूडे़ का ढेर लग जाता है। नगर पालिका को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।
--- महेश शर्मा, दुकानदार

----------
दिनभर लोग कूड़े के ढेरों व बदबू से परेशान रहते हैं। नियमित रूप से कचरे का उठान हो तो शहरवासियों को समस्या से छुटकारा मिलेगा। नगर पालिका इस ओर ध्यान देना चाहिए।

--- रवि कुमार,दुकानदार


लोग सुबह ही कूड़ा डालकर चले जाते हैं जिसके कारण आसपास के घरों में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए।

--- नरेंद्र सैनी, दुकानदार

नगर पालिका की ओर से डोर-टू-डोर व सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। अगले दो सप्ताह में सभी प्रक्रिया पुरी कर ली जाएंगी। रविवार को अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed