फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no bus service from Mahendragarh to Salasar Dham

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से सालासर धाम के लिए नहीं है कोई बस सेवा

Fri, 18 Apr 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is no bus service from Mahendragarh to Salasar Dham
फोटो संख्या:68- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से सालासर धाम के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से कोई बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना से प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सालासर धाम जाते हैं।
सालासर धाम के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को निजी वाहनों व अन्य जिलों के डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। सीधी बस सेवा शुरू करवाने को लेकर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने रोडवेज महाप्रबंधक से मांग की गई है। श्रद्धालु गोविंद, रमेश सैनी, रामनिवास, प्रमोद, लोकेश, ऋषिपाल, सोमबीर ने बताया कि महेंद्रगढ़ से जाने वाली श्रद्धालुओं को नारनौल जाना पड़ता या फिर सादलपुर के लिए गाड़ी पकड़नी पड़ती है। इसी तरह सतनाली क्षेत्र के लोगों को सीकर जाना पड़ता है। इससे लोगों की समय व धन की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ से सालासर बालाजी के लिए बस सेवा शुरू होनी चाहिए ताकि महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना क्षेत्र के लोगों को परेशान न हो। धार्मिक लोगों ने सालासर के लिए महेंद्रगढ़ से बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सुबह के बाद प्रतिदिन एक बस सेवा ओर से शुरू हो जाती है तो इससे महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

- वर्जन:

महेंद्रगढ़ से सालासर बालाजी के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए मांग पत्र नहीं मिला है। धार्मिक संगठनों की ओर से मांग पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- वेदप्रकाश, इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed