फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is always scope for improvement in police: IG

पुलिस में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है : आईजी

Wed, 07 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There is always scope for improvement in police: IG
नारनौल। दक्षिण रेंज आईजी अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में रखे रिकॉर्ड की जांच की। उनके रखरखाव के बारे में पूछताछ की। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों से कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रमुख और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना। एसपी ऑफिस में मुख्य लिपिक, शिकायत लिपिक, डीसीआरबी व अन्य शाखाओं में जाकर आईजी ने कामकाज की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईजी रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ-सफाई व कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस में हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है।
विज्ञापन

आईजी ने एसपी कक्ष में बैठकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड का अवलोकन किया और जरूरी निर्देश भी दिए। पुलिस लाइन के निरीक्षण उपरांत आईजी ने महिला थाना नारनौल का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस और कंप्यूटर कक्ष और थाना परिसर में साफ-सफाई को देखा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed