फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   there is a possibility of killing all four by giving them intoxicants, neighbors did not even know

नशीला पदार्थ देकर चारों की हत्या करने की आशंका,पड़ोसियों तक नहीं लगी भनक

Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
there is a possibility of killing all four by giving them intoxicants, neighbors did not even know
सिंघाना रोड पर महिला और तीन बच्चों की हत्या हो गई और पड़ोसियों तक को भनक तक नहीं लगी। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस को आशंका हैं कि आरोपी ने साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। बच्चों व पत्नी को कोई नशीला पदार्थ दिया होगा। इसके बाद चारों की हत्या की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी तुलसी ने चारों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। शव को देखकर लगता हैं कि मारने के बाद भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई है। ऐसे में इस बात की आशंका हैं कि आरोपी ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ दिया होगा। आरोपी ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद उनके उनपर चादर ओढ़ाकर और बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर चला गया। डीएसपी के अनुसार लोगों को भी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि उनके बगल में चार लोगों की हत्या हो गई। जबकि, यहां पर टीनशेड के बने कमरों पर करीब 15 परिवार रहते हैं। दोपहर में बच्चे नहीं निकलने, काम पर नहीं जाने और बाहर से कुंडी लगा होने पर लोगों ने देखा तो अंदर शव पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी घर जाने के लिए कह रहा था, ऐसे में उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि एक टीम को एमपी उसके गांव भेजा गया है। जबकि, चार टीमों को रेलवे स्टेशन, रेवाड़ी और अन्य संभावित जगहों पर भेजा गया है। आरोपी ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन

गले से लेकर शरीर में तीन-चार निशान
पुलिस के अनुसार अभी चारों की मौत एक पहली बनी हुई है। यदि पत्नी से आरोपी का मनमुटाव था तो बच्चों को क्यों मारा। दूसरा आरोपी ने निर्मम तरीके से चारों को मारा। बच्चों व महिला के गले के अलावा शरीर में कई जगहों पर वार किया हुआ है। ऐसे में आरोपी चारों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। आरोपी शराब पीने का भी आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बीमार थी और घर जाना चाहता, भाई पहले चला गया था
छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी मिस्त्री तुलसी अपनी पत्नी आरती, बेटी संध्या उर्फ मोहिनी और बेटा अरुण व अरविंद के साथ सिंघाना रोड पर टीनशेड के बने मकान में किराये पर करीब 6 महीने से रहता था। उसका बड़ा भाई नंद किशोर भी यहीं रहता था और मंगलवार की सुबह मां की तबीयत खराब होने पर एमपी चला गया था। आरोपी तुलसी को भी घर जाना था। डीएसपी अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी घर जाने से पहले जहां पर काम करता, वहां भी पत्नी व बच्चों के साथ घर जाने की बात कहीं थी। अपने गांव के एक व्यक्ति से दो हजार रुपये लेने मंगलवार की सुबह गया था। तुलसी ने अपनी बाइक दस हजार में बेची थी, इसलिए उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद दोनों लौट आए थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपी का भाई घर पहुंच गया है। आरोपी के पास मोबाइल था, लेकिन चार दिन पहले मोबाइल तोड़ दिया था। उसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

पत्नी से झगड़ा करता था, लेकिन शाम को दोनों खुश थे-
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा होता था क्योंकि तुलसी शराब पीता था, लेकिन दोनों रोजाना काम पर एक साथ जाते थे। मंगलवार की शाम भी दोनों घर के बाहर खुश बैठे हुए थे। दोनों में किसी प्रकार का तनाव नहीं लग रहा था। ऐसे में अचानक रात में क्या हुआ, जिससे उसने चारों लोगों की हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद चारों का पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में चार टीमों को लगाया गया है। एक टीम मध्यप्रदेश उसके गांव भेजा गया है। आरोपी पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed