{"_id":"67c3566ac65d123ae10e2945","slug":"there-is-a-possibility-of-25-to-60-percent-damage-in-10-villages-due-to-hailstorm-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115541-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओलावृष्टि से 10 गांवों में 25 से 60 प्रतिशत नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओलावृष्टि से 10 गांवों में 25 से 60 प्रतिशत नुकसान की आशंका
Sun, 02 Mar 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59 - गांव छाजियावास में ओलावृष्टि से बिछी गेंहू की फसल का जायजा लेते विधायक कंवर
महेंद्रगढ़। तीन दिनों से मौसम बदलाव के बाद शुक्रवार शाम हुई ओलावृष्टि से महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र के 10 गांवों में 25 से 60 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई जा रही है। महेंद्रगढ़ खंड में सात और कनीना खंड के तीन गांवों में ओलावृष्टि से फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
महेंद्रगढ़ खंड के 35 गांवों में कृषि विभाग की ओर से 25 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं सात गांवों में 26 से 50 प्रतिशत नुकसान की आशंका है। वहीं कनीना खंड के तीन गांवों में 490 एकड़ में 26 से 50 प्रतिशत तथा 2225 एकड़ में 25 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। महेंद्रगढ़ खंड के गांव ढाढोत, बुडीन, सोहला, निंबेहड़ा, दुलोठ अहीर, जांजड़ियावा, जोनावास, कौथल कलां व खातीवास में अनुमानित 26 से 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है। जबकि कनीना खंड के गांव खैराना, बेवल व मुंडिया खेड़ा में भी 26 से 50 प्रतिशत नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
इंसेट
- क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलने का किसान कर रहे हैं इंतजार:
किसान अपने नुकसान का क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ब्योरा दर्ज कराने के लिए सीएससी सेंटरों एवं निजी दुकानों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खोला गया है। इसके कारण किसान भी फसलों में हुए नुकसान का ब्योरा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज नहीं करा पाए। हालांकि विधायक की ओर से मुख्यमंत्री से बातचीत कर पोर्टल खुलवाने का आश्वासन भी किसानों को दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
- विधायक ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा:
विधायक कंवर सिंह यादव ने उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी डॉ. अजय यादव की टीम के साथ नुकसान का जायजा लिया। किसानों को हुए नुकसान को लेकर विधायक से स्पेशल गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया है मुख्यमंत्री से बातचीत कर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भाजपा सरकार हमेशा किसानों की हितैषी रही है। किसानों को इस नुकसान का पूरा मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है।
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करके भेजी गई है। महेंद्रगढ़ व कनीना खंड के दस गांवों में नुकसान की अधिक संभावना है। नुकसान का आंकलन दो श्रेणी में किया गया है। इसमें 25 व 26 से 50 प्रतिशत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।
-- - उपमंडल कृषि अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़।