फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There are immense opportunities for young women in fashion and design: Prof. Neetu

फैशन एवं डिजाइन में युवतियों के लिए अपार संभावनाएं : प्रो. नीतू

Fri, 20 Feb 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
There are immense opportunities for young women in fashion and design: Prof. Neetu
फोटो संख्या:65 कनीना के राजकीय कन्या महाविद्यालय में सिलाई सीखती छात्राएं। संवाद
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में आयोजित सात दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन उत्साह, अनुशासन व सक्रिय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रो. नीतू कुमारी ने फैशन एवं डिजाइनिंग क्षेत्र में युवतियों के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बुटीक संचालन, स्वयं का ब्रांड स्थापित करने, सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पाद विपणन, लघु उद्योग के रूप में व्यवसाय शुरू करने के व्यावहारिक उपाय बताए।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षिका पवित्रा बाई ने छात्राओं को सटीक माप लेने की विधि, कपड़े की संतुलित कटिंग, आधुनिक डिजाइन चयन, विभिन्न प्रकार के गले व आस्तीन की शैलियां व सिलाई की उत्कृष्ट फिनिशिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्राओं ने पूरे समर्पण के साथ अभ्यास करते हुए अपने कौशल को और निखारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया है। छात्राएं पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं रोजगार सृजित कर सकती हैं।

इसलिए कौशल विकास सशक्त भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सीमा देवी ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व विकास व आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं जबकि सह-संयोजिका डॉ. सुषमा यादव ने कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed