फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft in two jewelers' shops in Satnali, thieves took away jewelry worth lakhs

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में दो ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी, लाखों के जेवरात ले गए चोर

Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Theft in two jewelers' shops in Satnali, thieves took away jewelry worth lakhs
फोटो संख्या:57- सतनाली में दुकान में चोरी करता अज्ञात चोर-- सीसीटीवी फुटेज
महेंद्रगढ़। सतनाली में दो ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने दुकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व मूर्ति चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेजे में तीन संंदिग्ध मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। छह मिनट के समय में घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद सतनाली क्षेत्र व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सतनाली निवासी चंद्रभान सोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कपड़ा मार्केट में उनकी दुकान नवीन ज्वेलर्स है। 25 जनवरी की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब 26 जनवरी को सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि दुकान से चोर तीस चांदी की मूर्तियां, चार जोड़ी पायजेब, पांच चांदी के नारियल, दस चांदी के लॉकेट, दो डब्बे चांदी की अंगूठियां, तीन चांदी के सेट सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं चोरों ने इसी रात को चंद्रभान के पड़ोस में स्थित श्री महादेव ज्वेलर्स के मालिक गौतम सोनी की दुकान को भी निशाना बनाया। गौतम ने बताया कि उनकी दुकान से चोर चांदी के घूंघरी, अंगूठी, नजरिया, पूजा के चांदी के सामान, बर्तन, प्लेट, सोने के कांटे और लौंग चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
घटना की सूचना मिलने पर सतनाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर।घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच शुरू की। दोनों ज्वेलर्स के मालिकों की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ सतनाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तेजी से इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई जाएंगी।

- निरीक्षक जगदीश सिंह, थाना प्रभारी सतनाली

फोटो संख्या:57- सतनाली में दुकान में चोरी करता अज्ञात चोर-- सीसीटीवी फुटेज

फोटो संख्या:57- सतनाली में दुकान में चोरी करता अज्ञात चोर-- सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed