{"_id":"60f86a8d8ebc3e736850e9fc","slug":"theft-in-a-locked-house-narnol-news-rtk618512667","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर कपड़ों समेत हजारों रुपये के जेवरात किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर कपड़ों समेत हजारों रुपये के जेवरात किए चोरी
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा कमरे में बिखेरा गया सामान।
- फोटो : Narnol
Link Copied
गांव तिगरा में करीब एक महीने से बंद एक पुलिस कर्मचारी के मकान में सेंधमारी करके चोरों ने हजारों रुपये के जेवरात व घरेलू सामान को लेकर रफूचक्कर हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। पीड़ित पुलिस कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव तिगरा निवासी भारत कुमार चंडीगढ़ पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ पिछले एक महीने गांव तिगरा से चंडीगढ़ गया था तभी से वे वहीं रह रहे थे। सोमवार को पड़ोसियों ने मकानों के ताला टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब भारत कुमार घर पहुंचा तो उसके दो मकानों के ताले टूटे हुए थे। कमरों के अंदर रखी अलमारी व संदूक का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी व संदूक से कीमती कपड़ों, सोने चांदी के जेवरात तथा रसोई से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गये। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को नहीं तोड़ा। जिससे की चोरी की घटना का पता नहीं लग पाया था परंतु आसपास के लोगों द्वारा जब दरवाजे से अंदर की ओर नजर डाली तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। दरवाजे खुले पड़े थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना भारत कुमार को दूरभाष के माध्यम से दी जिन्होंने मौके पर आकर इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।