गांव बिहाली में सीएससी सेंटर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। सीएससी संचालक की पत्नी कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बिहाली निवासी सतानंद ने गांव में ही अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग के गोशाला मोड़ पर सीएससी सेंटर खोल रखा है। शनिवार शाम वह रोजाना की तरह सेंटर को बंद करके गया था। सेंटर पर गांव कांटी निवासी योगेंद्र नामक युवक को काम के लिए लगाया हुआ है। सुबह योगेंद्र सेंटर पर आया तो ताला टूटा देखकर उसने इसकी सूचना सीएससी मालिक को दी लेकिन वह उस समय पंचकूला किसी कार्य से गया हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपनी पत्नी पूनम के द्वारा शिकायत दर्ज कराई। बताया जाता है कि चोरों ने सीएससी का ताला तोड़कर अंदर रखें प्रिंटर, लैपटॉप, कंप्यूटर डैक्स बोर्ड, लेमिनेशन मशीन, एलइडी, इनवर्टर बैटरी, घड़ी, बायोमेट्रिक मशीन, एक्सटेंशन बोर्ड, कंप्यूटर व डाटा केबल, पांच हार्ड डिक्स समेत 700 रुपये की नगदी के साथ अलमारी में रखे अनेक छोटे सामान को भी लेकर फरार हो गए। कांटी पुलिस चौकी ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।